9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedडॉलर गिरा तो चढ़ गया सोना, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए...

डॉलर गिरा तो चढ़ गया सोना, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए कहां पहुंच गए भाव

Published on

नई दिल्ली

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर में गिरावट और ब्याज दरों में आगे भी वृद्धि जारी रहने की आशंका के चलते सोने में उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम 3 फरवरी 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.87 फीसदी या 471 रुपये की तेजी के साथ 54,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में मंगलवार को अच्छी-खासी तेजी देखी गई। यूएस डॉलर इंडेक्स मंगलवार शाम 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 103.98 पर ट्रेड करती दिखी। कमजोर डॉलर ने सोने को विदेशी खरीदारों के लिए आकर्षक बना दिया है।

चांदी में भारी तेजी
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार शाम भारी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम 3 मार्च 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 2.29 फीसदी या 1548 रुपये की बढ़त के साथ 69,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव
वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार शाम सोने का वायदा और हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर मंगलवार शाम 1.05 फीसद या 18.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1816.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.04 फीसद या 18.66 डॉलर की बढ़त के साथ 1806.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक भाव की बात करें तो मंगलवार शाम इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 3.30 फीसद या 0.77 डॉलर की बढ़त के साथ 23.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 3.32 फीसद या 0.76 डॉलर की बढ़त के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...