9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized39 साल की गौहर खान बनेंगी मां, लिखा- जल्द होंगे दो से...

39 साल की गौहर खान बनेंगी मां, लिखा- जल्द होंगे दो से तीन

Published on

बधाई हो बधाई! एक और खुशखबरी आई. शोबिज की दुनिया में खुशी की लहर दौड़ने वाली है, क्योंकि गौहर खान ने खुशखबरी जो सुनाई है. जी हां, आपकी अपनी चांद बेबी यानी गौहर मां बनने वाली हैं. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए ये खुश खबरी अपने फैंस को दी है.

चांद बेबी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
गौहर खान को आपने हर अंदाज में देखा होगा. कभी आइटम डांस करते ग्लैमर का जलवा बिखेरते तो कभी बिग बॉस में अपने हक के लिए लड़ते. लेकिन अब गौहर एक नया ही रूप लेने जा रही हैं. जो शायद इस दुनिया का सबसे बड़ा रोल है. गौहर मां बनने वाली हैं. इस खुशखबरी का अनाउंसमेंट करते हुए गौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया. इसका कैप्शन लिखा- बिस्मिल्लाह हीर रहमान नीर रहीम. आप सबके दुआओं और प्यार की जरूरत है. माशा अल्लाह.

मजेदार वीडियो से किया अनाउंस
गौहर के पोस्ट किए इस वीडियो का एनिमेशन बड़ा ही शानदार और मजेदार है. कार्टून वेरिएशन के लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ बाइक पर बैठी हैं. इस बीच लिखा हुआ आता है- एक से बने दो, जब जैद से मिली गौहर. इसके बाद बाइक में एक कैरियर जुड़ जाता है, जिसमें एक टेडी और कुछ खिलौने होते हैं. टेक्सट में लिखा आता है- और अब ये एडवेंचर कन्टीन्यू हो रहा है और हम जल्दी ही तीन बनने वाले हैं. गौहर और जैद प्लस वन. इस सफर में हमें आप सबकी दुआओं की सख्त जरूरत है.

फैंस ने दी दुआएं
गौहर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक्ट्रेस की दी खुशखबरी से लोग एक्साइटेड हो गए हैं. हर कोई उन्हें बधाई संदेश दे रहा है. गौहर के पोस्ट पर उनके सेलेब्रिटी दोस्तों ने भी कमेंट कर दुआएं दी. उन्होंने लिखा- आमीन, आप दोनों की जोड़ी बनी रहे और घर में जल्दी ही किलकारियां गूंजे. किश्वर मर्चेंट ने लिखा- मुझे पता था, मैं तुम्हारे पिछले सभी पोस्ट देख रही थी. बहुत खुश हूं तुम लोगों के लिए. लोग भी उन्हें भर भर के दुआएं दे रहे हैं. यूजर्स ने लिखा- किसी की नजर ना लगे. गौहर 39 साल की हैं और उन्होंने जैद दरबार से 2020 में शादी की थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...