9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedBB 16: अब प्रियंका चाहर चौधरी ने दांव पर लगाए 25 लाख!...

BB 16: अब प्रियंका चाहर चौधरी ने दांव पर लगाए 25 लाख! प्राइज मनी की जगह अंकित को बचाया?

Published on

‘बिग बॉस 16’ में ‘सच्चाई की मूरत’ प्रियंका चाहर चौधरी। जो घर के लगभग हर मुद्दे में अपनी टांग अड़ाती हैं और उस टॉपिक को अपना टॉपिक बना लेती हैं। यानी सारी लाइमलाइट अपनी तरफ खींच लेती हैं। उनकी ये बात शुरुआती हफ्ते में तो ठीक लगी, लेकिन अब दर्शक इरिटेट हो चुके हैं। घरवालों ने तो उनका नाम भी रख दिया है- भोंपू। खैर। यहां बात करते हैं उसकी, जिसपर प्रियंका को बहुत गर्व है। वो डंके की चोट पर कहती हैं कि वो हमेशा सही का स्टैंड लेती हैं। जब सुम्बुल तौकीर के लिए साजिद खान ने 25 लाख रुपये कुर्बान कर दिए थे, तब वो आगबबूला हो गई थीं। लेकिन फिर जब शालीन ने भी टीना के लिए ऐसा किया, तो उनके सुर बदले-बदले नजर आए। अब तो उन्होंने गजब ही ढा दिया है। उन्होंने खुद वो 25 लाख रुपये वापस पाने का मौका गंवा दिया है, वो भी अपने ‘दोस्त’ अंकित गुप्ता की वजह है!!

जानकारी के मुताबिक, नॉमिनेशन टास्क में ज्यादातर घरवालों ने अंकित गुप्ता नाम लिया और वो नॉमिनेट हो गए। इसके बाद बिग बॉस ने अपना गेम खेला। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को अंकित को बचाने का मौका दिया, लेकिन इसके लिए चुकानी पड़ी एक भारी कीमत, वो भी घरवालों के एक्सपेंस पर। जी हां, बिग बॉस ने प्रियंका के सामने दो ऑप्शन रखें। एक तरफ अंकित को नॉमिनेशन से बचाने तो दूसरी तरफ 25 लाख रुपये वापस पाने का मौका। प्रियंका ने 25 लाख रुपये की बजाए अंकित को चुना।

इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अब प्रियंका चाहर चौधरी घरवालों से अपनी सफाई में क्या करेंगी? क्योंकि घर में एक बार फिर से बवाल मचेगा। क्योंकि ये 25 लाख रुपये विनर की प्राइज मनी में से है। खैर, नॉमिनेशन की बात करें तो खबर है कि इस वीक श्रीजिता डे, विकास मानकतला और अंकित गुप्ता नॉमिनेटेडे। फिर एमसी स्टैन ने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए टीना दत्ता को नॉमिनेट किया। इसके बाद प्रियंका ने अंकित को बचा लिया। इस वजह से अब श्रीजिता, विकास और टीना पर बेघर होने की तलवार लटक रही है।

तीन कैप्टन चला रहे हैं घर
बीते एपिसोड की बात करें तो घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ था। इस हफ्ते भी तीन कैप्टन मिलकर घर चला रहे हैं। पहले सौंदर्या शर्मा और विकास मानकतला कैप्टन थे, लेकिन बिग बॉस ने विकास को फायर कर दिया। इसके बाद सौंदर्या ने एमसी स्टैन और श्रीजिता डे को कैप्टन बनाया। आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल और वूट एप पर देख सकते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...