9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'गोविंदा को नहीं मिला उनका हक...दिए लगातार ब्लॉकबस्टर्स', बोले रोहित शेट्टी

‘गोविंदा को नहीं मिला उनका हक…दिए लगातार ब्लॉकबस्टर्स’, बोले रोहित शेट्टी

Published on

गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं. उनका चार्म आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फिर भी माना जाता है कि शोबिज वर्ल्ड में उन्हें उनके हिस्से की सक्सेस नहीं मिली है. वो स्टारडम जो वो डिजर्व करते थे, उन्हें कभी मिल नहीं पाई. ऐसा ही कुछ फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मानते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गोविंदा ने 10 साल तक ब्लॉकबस्टर्स दिए हैं, लेकिन उन्हें उसका सही हिसाब नहीं मिल पाया.

गोविंदा को नहीं मिला उनका हक
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म सर्कस के प्रमोशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. रोहित की फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स शामिल हैं. कॉमेडी जॉनर की ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर की नॉवल द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बनी है. पिंकविला से एक्सक्लुसिव बातचीत में रोहित ने फिल्म को लेकर बात की, वहीं गोविंदा जो आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनके करियर चॉइस और सक्सेस पर भी अपनी राय दी.

रोहित ने कहा- लगातार दस साल तक उस इंसान ने सिर्फ ब्लॉक बस्टर्स दिए. गोविंदा और डेविड धवन ने मिलकर शोला और शबनम, आंखें, राजा बाबू, जोड़ी नंबर वन और हसीना मान जाएगी जैसी बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी. मुझे नहीं लगता कि उन्हें उनका सही हक मिल पाया, वरना वो सबसे बड़े सुपरस्टार होते. अब सोशल मीडिया है, एक चलती है तो सब चिल्लाते हैं. उन्होंने दस साल तक लगातार हिट्स दिए हैं.

गोविंदा ने दिए लगातार हिट्स
गोविंदा आज यानी 21 दिसंबर को अपना जन्म दिन मना रहे हैं. वो 60 साल के होने जा रहे हैं. 1986 में इल्जाम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गोविंदा ने लगातार हिट फिल्मों में काम किया. डायरेक्टर डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी को ब्लॉकबस्टर माना जाता था. हाल ही में गोविंदा जी टीवी के डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स रिएलिटी शो में बतौर जज नजर आए थे. इस शो को हाईएस्ट टीआरपी मिली थी. गोविंदा के खाते में अब भी कई फिल्में हैं.

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल गाना किया है. रोहित शेट्टी सर्कस के अलावा एक वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी डायरेक्ट कर रहे हैं. जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में होंगे. ये कॉप एक्शन ड्रामा अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...