9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसवा पांच लाख की कार पर आप देते हैं पौने दो लाख...

सवा पांच लाख की कार पर आप देते हैं पौने दो लाख का टैक्स, समझिए टैक्स का गणित

Published on

यदि आप यदि 5.33 लाख रुपये की कार खरीद रहे हैं तो आप 1.75 लाख रुपये टैक्स (Tax) के रूप में देते हैं। यदि आप छह लाख रुपये की कार खरीदते हैं तो आप करीब 2 लाख (1.98 लाख) रुपये टैक्स देते हैं। टोयोटा फॉर्चुनर के टॉप मॉडल की ऑन रोड कीमत करीब 60 लाख रुपये हैं। इसमें जीएसटी, सेस और रोड टैक्स मिलाकर आप करीब 31 लाख रुपये टैक्स के रूप में दे रहे होते हैं।

सभी कारों पर लगता है एक समान टैक्स?
सभी तरह की कारों पर एक समान टैक्स नहीं लगता है। जीएसटी (GST) भले ही सभी कारों पर एक जैसा हो लेकिन सेस की दरें अलग अलग हैं। यह एक फीसदी से लेकर 22 फीसदी तक लगता है। इसी तरह से रोड टैक्स भी अलग-अलग कैटिगरी के व्हीकल पर अलग होता है और हर राज्य में इसके स्लैब्स अलग होते हैं जो पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा उनकी एक्स शोरूम कीमतों (Ex Showroom Price) के हिसाब से तय किए जाते हैं।

कितना लगता है रोड टैक्स
सभी तरह की कारों पर एक समान रोड टैक्स (Road Tax) नहीं लगता है। यह कार की कैटिगरी पर निर्भर करता है। यहां हम आसानी के लिए दिल्ली (Delhi Road Tax) का उदाहरण ले रहे हैं। दिल्ली में 6 लाख रुपये तक की पेट्रोल कार पर 4 पर्सेंट टैक्स लगता है। 6 से 10 लाख तक की पेट्रोल कार पर 7 फीसदी और डीजल इंजन वाली कार पर 8.75 पर्सेंट रोड टैक्स लगता है। 10 लाख से ऊपर की पेट्रोल गाड़ियों पर 10 पर्सेंट और डीजल गाड़ियों पर 12.5 पर्सेंट रोड टैक्स लगता है।

कितना देना होता है जीएसटी और सेस
सभी तरह की कार पर जीएसटी (GST on Car) की अलग अलग रेट है। आपको एक नई कार पर कितनी जीएसटी चुकानी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितनी लंबी कार ले रहे हैं। आपके कार का पावर मतलब कि कितने सीसी का इंजन है। यही नहीं, कार की कीमत पर भी जीएसटी वैरी करता है। मतलब कि ज्यादा लंबी, ज्यादा पावर और ज्यादा महंगी कार तो ज्यादा जीएसटी।

छोटी कारों पर कितनी जीएसटी और सेस
पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी से चलने वाले ऐसे पैसेंजर व्हीकल जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है और इंजन कपैसिटी 1200 सीसी से कम है, उन पर 28 पर्सेंट जीएसटी और 1 पर्सेंट सेस लगता है। यानी कुल 29 पर्सेंट टैक्स लगता है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10, वैगन आर, सिलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, रेनॉ क्विड, ह्यूंदै आई10 NIOS, आई20, होंडा अमेज जैसी गाड़ियां इस कैटिगरी में शामिल हैं। सही से समझने के लिए इनमें से ऑल्टो के10 के VXi वेरिएंट को लेते हैं जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये है। इसमें आप कार की कीमत के अलावा 29 पर्सेंट जीएसटी दे रहे हैं। इसके बाद 4 पर्सेंट रोड टैक्स के रूप में देंगे यानी कुल 33 पर्सेंट टैक्स।

मंझोली कारों पर कितना टैक्स
इस कैटिगरी (Mod Size Car) में ऐसी कारें आती हैं, जिनकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है और इंजन कपैसिटी 1500 सीसी से कम है। इन पर 28 फीसदी जीएसटी और 17 पर्सेंट सेस लगता है। यानी कुल 45 पर्सेंट टैक्स। होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा स्लाविया जैसी कारें इस श्रेणी में शामिल हैं। इनकी कीमत अगर 10 लाख रुपये से ज्यादा है तो 10 पर्सेंट रोड टैक्स के रूप में भी देना पड़ेगा। यानी कुल कीमत में से करीब 55 पर्सेंट टैक्स का हो गया।

एसयूवी पर कितना लगेगा टैक्स
अब अगर एसयूवीज की बात करें तो इनपर जीएसटी और सेस मिलाकर 50 पर्सेंट तक हो जाता है। ऐसी गाड़ियां जिनकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा, इंजन 1500 सीसी से बड़ा और ग्राउंड क्लियरेंस 169 एमएम से ज्यादा होता है उनपर 28 पर्सेंट जीएसटी के साथ 22 पर्सेंट सेस भी लगता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, XUV700, टाटा सफारी और हैरियर, टोयोटा फॉर्चुनर जैसी गाड़ियां इस सेगमेंट में शामिल हैं। इन गाड़ियों के कीमत 10 लाख से काफी ऊपर ही शुरु होती है। इसलिए इनके पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स पर 10 पर्सेंट और डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स पर 12.5 पर्सेंट का रोड टैक्स भी लगेगा। ऐसे में इन पर आप 62.5 पर्सेंट तक टैक्स दे रहे होते हैं। हैदराबाद जैसे शहर में ऐसी कोई डीजल एसयूवी पर आप 70 पर्सेंट तक टैक्स दे रहे होते हैं।

कई और छोटे मोटे चार्ज भी
हमने यहां जिन टैक्स और सेस की चर्चा की है, उनके अलावा भी कई छोटे-मोटे चार्ज लगते हैं। जैसे दिल्ली में नगर निगम की तरफ से पार्किंग चार्ज वसूला जाता है। यह चार्ज 4 हजार रुपये तक होता है। पार्किंग चार्ज दिल्ली नगर निगम या एमसीडी को जाता है। 10 लाख से ऊपर की हर गाड़ी पर एक पर्सेंट टीसीएस भी लगता है। ये सारे खर्च गाड़ी की ऑनरोड कीमत में शामिल होते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...