10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने बंद की रमीज राजा की बोलती, कहा- एक दिन...

बाबर आजम ने बंद की रमीज राजा की बोलती, कहा- एक दिन में नहीं…

Published on

कराची,

इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर में पाकिस्तान टीम को टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. इंग्लैंड ने उसे टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पाकिस्तान का अपने ही घर में सूपड़ा साफ हो गया. इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ है.

इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और टीम के कप्तान बाबर आजम आमने-सामने आ गए हैं. रमीज राजा ने अपने एक इंटरव्यू में इंग्लैंड के बैजबॉल गेम से प्रभावित होकर कहा था कि वह भी बाबर आजम को सलाह देंगे कि टेस्ट में भी टी20 के ही खिलाड़ी खिलाएं, जिससे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम की परफॉर्मेंस और गेम आक्रामक बने.

रमीज राजा को इस तरह दिया बाबर ने जवाब
रमीज राजा की यह बात जब पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को बताई गई, तो उन्होंने सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रमीज राजा के खिलाफ बयान दाग दिया. उन्होंने कहा कि यह सब बदलाव एक हफ्ते में या एक दिन में कोई चेंज नहीं कर सकते हैं. इसके लिए समय चाहिए होता है. बाबर का यह बयान कराची में तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद आया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने पूछा कि हमारे रमीज राजा ने सरेआम कहा है कि हम टेस्ट में भी टी20 की तरह खेलेंगे. यदि ऐसा होता है, तो टी20 के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर कैसे ठहर पाएंगे. साथ ही अजहर अली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी रास्ता बंद हो जाएगा?

‘किसी भी सूरत में कोई खुश नहीं होगा’
इसके जवाब में बाबर ने कहा, ‘नहीं, किसी के लिए कोई रास्ते बंद नहीं होंगे. हमेशा उनके लिए मौके रहेंगे. हर चीज की प्लानिंग होती है. हर फॉर्मेट का एक तरीका होता है. उसको लेकर हम चल रहे हैं. एक हफ्ते में या एक दिन में कोई चेंज नहीं कर सकते हैं. उस चीज को टाइम लगता है. कोई माइंडसेट चेंज करने के लिए टाइम लगता है.’

कप्तान बाबर ने कहा, ‘फिर ये ना हो कि यदि हम अलग क्रिकेट खेलें, तो यहां सवाल होंगे कि आप डिफेंसिव क्यों नहीं खेल रहे हैं? डिफेंसिव खेलते हैं, तो पूछेंगे कि अटैकिंग क्यों नहीं खेल रहे हैं? किसी भी सूरत में कोई खुश नहीं होगा. बात है रिजल्ट की. ये रिजल्ट चाहे इस तरह से लाएं या उस तरह से, लाने रिजल्ट हैं. जैसा भी आप खेलें. यदि रिजल्ट नहीं आते हैं, तो बातें होंगी.’

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...