15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मैं यहां सो नहीं पाती...', जब भारतीय पत्नी को घुमाने विदेश लेकर...

‘मैं यहां सो नहीं पाती…’, जब भारतीय पत्नी को घुमाने विदेश लेकर गया पति

Published on

नई दिल्ली,

न्यूजीलैंड के रहनेवाले कार्ल राइस अपनी इंडियन पत्नी मनीषा मलिक को अपने देश घुमाने ले गए थे. ट्रिप के दौरान उन्होंने पत्नी से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच के अंतर के बारे में पूछा. उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. पत्नी ने कहा- न्यूजीलैंड बहुत खूबसूरत है लेकिन मैं जहां से आती हूं वहां से यह बहुत अलग है. क्योंकि अकेले दिल्ली में करीब 2 करोड़ लोग रहते हैं जबकि पूरे न्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ 50 लाख ही है.

कार्ल न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के रहनेवाले हैं. जबकि मनीषा हरियाणा की रहनेवाली हैं. कार्ल ने एक वीडियो में बताया था कि वे दोनों पहली बार एक बर्थडे पार्टी में दिल्ली में मिले थे. वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर डेटिंग शुरू हो गई. करीब ढाई साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. कार्ल ने मनीषा के परिवारवालों से मुलाकात की. फिर दोनों ने शादी कर ली.

कपल शादी के बाद दिल्ली में ही रहता है. कार्ल ठीक-ठाक हिंदी भी बोल लेते हैं और इंडिया से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं. कार्ल ने बताया है कि वह इंडिया के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घूम चुके हैं. वह पाकिस्तान और बांग्लादेश का ट्रिप भी कर चुके हैं. उन्होंने बताया है कि उनका मकसद दूसरे लोगों के अंदर भारत के प्रति प्यार डेवलप करना है.

यूट्यूब पर अपने वीडियो की वजह से कार्ल बहुत पॉपुलर हैं. उनके यूट्यूब चैनल कार्ल रॉक के करीब 23.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर कार्ल के 1 लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कार्ल ने यूट्यूब पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह पत्नी मनीषा के साथ न्यूजीलैंड में ट्रिप एन्जॉय करते दिखते हैं. साथ ही वे, मनीषा से न्यूजीलैंड के एक्सपीरियंस के बारे में भी पूछते हैं.

न्यूजीलैंड घूमते हुए मनीषा ने कहा- लोगों को लगता था कि मैं शादी के बाद न्यूजीलैंड चली जाऊंगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहती हूं. आगे भी मेरा न्यूजीलैंड शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है. मुझे इंडिया बहुत पसंद है. न्यूजीलैंड में ज्यादा सोशल लाइफ नहीं है जैसी इंडिया में होती है. जब तक न्यूजीलैंड जैसी जगह में रहने के लिए आपके पास कोई खास मकसद नहीं है तो आप बोर हो जाएंगे.

मनीषा ने आगे कहा- न्यूजीलैंड सुंदर और शांत है. लेकिन यह इतना शांत है कि आप अकेले बोर हो जाएंगे. मैं दिल्ली से जब भी यहां आती हूं कुछ रात के लिए सो नहीं पाती हूं. क्योंकि कोई चौकीदार की सीटी नहीं बजती है. कोई आवाज नहीं होती है. इतनी शांति होती है कि मुझे सोने में दिक्कत होती है. तो मैं म्यूजिक चलाकर सोती हूं.

मनीषा ने बताया कि न्यूजीलैंड में किसी शॉप पर कोई अनजान भी जाता है तो वह पहले पूछते हैं कि आप कैसे हो? थोड़ी बातचीत होती है फिर ऑर्डर देते हैं. लेकिन इंडिया में डायरेक्ट ऑर्डर देते हैं और बस खत्म. कोई बातचीत नहीं. न्यूजीलैंड में सब सड़क नियमों का पालन करते हैं जबकि इंडिया में ऐसा नहीं होता.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...