15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब में अबाया पर बड़ा फैसला, लड़कियों को परीक्षा हॉल में...

सऊदी अरब में अबाया पर बड़ा फैसला, लड़कियों को परीक्षा हॉल में पहनकर आने की इजाजत नहीं

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब ने देश में पारंपरिक रूप से पहने जाने वाले अबाया को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सऊदी अरब की लड़कियां अब परीक्षा के दौरान अबाया नहीं पहन सकेंगी. अबाया एक तरह का बुर्का होता है, जिसमें महिलाओं-लड़कियों का पूरा शरीर ढका होता है. अबाया सऊदी अरब की महिलाओं का पारंपरिक लिबास है. सऊदी एजुकेशन और ट्रेनिंग इवोल्यूशन कमीशन (ETEC) ने घोषणा की है कि परीक्षा के दौरान लड़कियों को परीक्षा हाल में अबाया पहनने की अनुमति नहीं होगी.

ETEC ने जोर देकर कहा है कि छात्राओं को परीक्षा में बैठने के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म के नियमों का पालन करना चाहिए. ETEC का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार होना चाहिए, साथ ही ये ड्रेस सार्वजनिक मर्यादा के अनुकूल भी होने चाहिए.

बता दें कि ETEC को पहले शिक्षा मूल्यांकन प्राधिकरण के रूप में जाना जाता था. यह सऊदी अरब का एक सरकारी संगठन है जो शिक्षा मंत्रालय के समन्वय में सऊदी अरब में शैक्षिक और ट्रेनिंग सिस्टम की योजना बनाने, मूल्यांकन और उन्हें मान्यता देने के लिए जिम्मेदार है. ETEC कानूनी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र है और सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करता है.

प्रिंस सलमान ने कई सामाजिक बदलावों को दी इजाजत
बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कई लिबरल फैसले लिए हैं. 2017 में क्राउन प्रिंस के रूप में ताजपोशी के बाद उन्होंने एक शाही फरमान जारी कर कहा कि सऊदी अरब की महिलाएं जून 2018 से ड्राइविंग लाइसेंस ले सकेंगी. यानि वे कार चला सकेंगी. इसके बाद मार्च 2018 में कानून मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की गई थी कि सऊदी अरब में तलाकशुदा महिलाएं अपने बच्चों की कस्टडी तुरंत ले सकेंगी.

सऊदी अरब में अब महिलाएं स्टेडियम में खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग ले सकती हैं. इसके अलावा 21 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अकेले घुमने की भी इजाजत है. इसके अलावा कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब सरकार ने हज या उमरा करने वाली महिलाओं को बिना महरम यानी पुरुष गार्जियन के हज पर आने की छूट देने की घोषणा की.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...