10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलबीच मैच में ड्रामा, खराब पिच बताकर नहीं खेली टीम, अंपायर ने...

बीच मैच में ड्रामा, खराब पिच बताकर नहीं खेली टीम, अंपायर ने लिया ये फैसला

Published on

दिल्ली,

हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में एक टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें रनों का अंबार लग गया था. मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. मगर मुकाबले के बाद उस पिच की जमकर आलोचना हुई. आईसीसी ने भी उसे खराब पिच की रेटिंग दी थी. मगर इस मुकाबले से हटकर भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में खराब पिच के कारण एक मैच को ही रोक दिया गया.

यह मामला दिल्ली से सामने आया है. यहां करनैल सिंह स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-डी के तहत रेलवे और पंजाब के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. मैच के दो दिन में ही पहले पंजाब की टीम 162 रनों पर सिमट गई. इसके बाद रेलवे की टीम भी 150 रनों पर ढेर हो गई.

दो दिन में ही दोनों टीमों की पहली पारी हुई
इसके बाद मैच के दूसरे दिन (21 दिसंबर) पंजाब की टीम अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरी तो उसने 18 रनों पर अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए. इसके बाद दूसरे दिन लंच का समय हुआ, तो पंजाब की टीम ने मैच ही खेलने से इनकार कर दिया. उसने कहा कि यह पिच खेलने लायक ही नहीं है. यह डेंजर पिच है, जिस पर मैच शुरू नहीं होगा. इस पिच पर सिर्फ तेज गेंदबाजों को ही मदद मिल रही थी. बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दे रहे थे.

इस पूरे मामले में अंपायर ने कमाल संभाली और उन्होंने पहले पंजाब टीम को मनाने की कोशिश की. जब बात नहीं बनी, तो अंपायर ने मैच को रोक दिया. उन्होंने कहा कि अब इसके आगे तीसरे दिन का खेल गुरुवार को ही शुरू होगा. मगर उस समय पिच एकदम नई और फ्रेश रहेगी. यानी अब यह मैच एक फ्रेश पिच पर शुरू होगा.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...