9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमोनालिसा को छोड़ रक्षा संग रोमांटिक हुए विक्रात, सेंशुअस फोटोज वायरल

मोनालिसा को छोड़ रक्षा संग रोमांटिक हुए विक्रात, सेंशुअस फोटोज वायरल

Published on

भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी में फिटनेस आइकॉन के रूप में पॉपुलर एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘फनमौजी’ की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड स्थित नंदन लाल वन बंगला पर हो रही है. फनमौजी एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. मड आईलैंड पर एक सेंसेशनल गाना भी शूट किया गया, जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता के बीच एक शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली.

विक्रांत-रक्षा का सेंसुअस गाना 
विक्रांत और रक्षा के गाने के शूट के दौरान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फोटोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच खलबली मचा देने वाली है. विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म फनमौजी का निर्माण डीवीए एसपी मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है.

इस फिल्म को लेकर विक्रांत ने कहा, ‘ये एक शानदार कॉमेडी फिल्म होने वाली है. दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी. इस फिल्म में सभी किरदार का अहम रोल है. सभी एक दूसरे से जुड़े हैं.’ विक्रांत कहते हैं, ‘कॉमेडी में सबके तार जुड़े होते हैं, तब जा कर फिल्म हिट होती है. इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर 2 सालों से काम चल रहा है. वहीं अब ये फ्लोर पर आई है.’

फिल्म के राइटर और निर्देशक बालकृष्ण सिंह ने कहा, ‘हम फिल्म को बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग दमन और मड के साथ गोरखपुर में भी होगी. साथ ही फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अमेरिका में भी होगी. इस फिल्म के निर्माता सुधीर गुप्ता हैं, जो अमेरिका में ही रहते हैं.’

कॉमेडी रोल में रक्षा 
फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के अपोजिट लीड फीमेल किरदार में नजर आने वाली रक्षा गुप्ता कहती हैं, ‘फनमौजी में फाइनली मैं कॉमेडी कर रही हूं. इससे पहले मैंने एक्शन किया है. इमोशनल फिल्म की है, तो मैं इस फिल्म को लेकर खुश हूं. आगे वो कहती हैं, हमारी फिल्म काफी फन वाली है और हम सेट पर भी फन कर रहे हैं. साथ ही आज जो गाना शूट हुआ है, वो भी बेहतरीन होने वाला है.’

फिल्म फनमौजी में कुणाल सिंह, विक्रांत सिंह, रक्षा गुप्ता, आकाश गंगवार, सुजान सिंह, रोहित सिंह मटरू, उमेश सिंह, लोटा तिवारी, आकांशा वर्मा, निशा सोनार, नम्रता सिंह, नीलम पांडेय, राखी जायसवाल, बृजेश पॉल, अरविंद तिवारी, कृपा शंकर मुख्य भूमिका में हैं. रंजन सिन्हा फिल्म के पीआरओ हैं. संगीत आशुतोष सिंह और पवन मुरादपुरी का है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...