16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिजी में 3 लाख भारतीयों पर मंडराया बड़ा खतरा, 16 साल बाद...

फिजी में 3 लाख भारतीयों पर मंडराया बड़ा खतरा, 16 साल बाद हारे बैनिमरामा कराएंगे हिंसा! सेना तैनात

Published on

सिडनी

प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश फिजी में पिछले 16 साल से राज कर रहे फ्रैंक बैनीमरामा पहली बार चुनाव में हारकर सत्‍ता से बाहर होने के बाद अब देश में गृहयुद्ध भड़काने की साजिश रच रहे हैं। बैनिमरामा के निशाने पर भारतीय हैं जो वहां अल्‍पसंख्‍यक हैं। इसको देखते हुए फिजी में सेना की तैनाती की गई है और मालदीव की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आधिकारिक और खुफिया रिपोर्ट मिली है कि गृहयुद्ध की तैयारी है और अल्‍पसंख्‍यक समूहों को निशाना बनाने की तैयारी है। पुलिस ने बताया कि इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भारतीय मूल के लोग डर के साये में जी रहे हैं।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब 16 साल बाद बैनिमरामा पहली बार हार गए हैं। फिजी की तीन पार्टियां मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं। उन्‍होंने बैनिमरामा की फिजी फर्स्‍ट पार्टी को सत्‍ता से बाहर कर दिया है। मंगलवार को त्रिशंकु संसद में 3 सीटें रखने वाली सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी ने ऐलान किया कि वह दो अन्‍य पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। इस समझौते के तहत राबुका फिजी के नए प्रधानमंत्री होंगे। इस बीच सत्‍ता से बाहर होने के बाद बैनिमरामा ने बड़ी साजिश रचनी शुरू कर दी है।

फिजी में कुल 3.20 लाख भारतीय मूल के लोग
फिजी की पुलिस ने बताया कि उसे और सेना को कई सूचना मिली है कि देश के अल्‍पसंख्‍यक समूह ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की वजह से डर साये में जी रहे हैं। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि सेना की तैनाती की जाएगी ताकि सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने में पुलिस की मदद की जा सके। पुलिस ने कहा कि देश में नस्‍ली तनाव की आशंका बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। पुलिस ने कहा कि देश में अशांति भड़काने और अल्‍पसंख्‍यकों को निशाना बनाने की कई खुफिया सूचनाएं मिली हैं।

पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया में कोई भड़काऊ टिप्‍पणी नहीं करें। उसने कहा कि अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ हमलों से ताजा तनाव वाले हालात बने हुए हैं। इसको देखते हुए सेना के साथ-साथ नौसेना को भी बुलाया गया है। ये दोनों ही पुलिस की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बहाल रखने में मदद करेंगे। पुलिस और सेना दोनों ने अल्‍पसंख्‍यकों को सुरक्षा का आश्‍वासन दिया है। फिजी में 38 फीसदी आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। देश में कुल 3.20 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। अंग्रेजों ने फिजी में साल 1879 से 1916 के बीच बड़े पैमाने पर भारतीयों को गन्‍ने की खेती करने के लिए भेजा था। इनमें से ज्‍यादातर या तो बिहार से थे या दक्षिण भारत से थे।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...