9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमहफिल लूटने आया 'पठान', शर्टलेस शाहरुख खान का जबरदस्त डांस, दीपिका संग...

महफिल लूटने आया ‘पठान’, शर्टलेस शाहरुख खान का जबरदस्त डांस, दीपिका संग झूमे

Published on

इसे कहते हैं दिन बन जाना! शाहरुख खान फैंस के लिए बड़ी ट्रीट है. पठान का बेसब्री से इंतजार करने वालों थोड़ा सब्र रखिए, फिलहाल मूवी का नया गाना सुनकर काम चला लीजिए. क्यों बढ़ गई ना एक्साइटमेंट? फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर मचे बवाल के बाद इसका दूसरा गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है. सॉन्ग का नाम है झूमे जो पठान.

पठान का नया गाना रिलीज
जैसा कि सॉन्ग के टाइटल से ही मालूम चल रहा है ये डांस नबंर है. इसमें आप शाहरुख खान को लंबे अरसे बाद स्क्रीन पर फुल फॉर्म में झूमते हुए देखेंगे. गाने में शाहरुख खान संग ताल से ताल मिला रही हैं बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण. शाहरुख और दीपिका का सॉन्ग झूमे जो पठान आपको भी थिरकने पर मजबूर करेगा. शाहरुख खान जहां कमाल के हैंडसम लगे हैं. वहीं दीपिका का ग्लैम अवतार लोगों को घायल कर रहा है. लंबे बाल, किलर स्वैग में थिरकते हुए किंग खान को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. शाहरुख और दीपिका की दमदार केमिस्ट्री गाने का प्लस पॉइंट है. पार्टी सीजन के लिए ये सॉन्ग बिल्कुल परफेक्ट है.

फैंस को पसंद आया गाना
पठान फिल्म का ये पैपी सॉन्ग अरिजीत सिंह, सुक्रीति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाया है. लिरिक्स हैं कुमार के. म्यूजिक कंपोज किया है विशाल और शेखर ने. सिनेमेटोग्राफी की है बोस्को-सीजर ने. झूमे जो पठान पर फैंस के जोरदार रिएक्शन आ रहे हैं. गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. शाहरुख और दीपिका फैंस ने उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है. पठान का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है. गाने के आधे घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं.

बात करें, फिल्म पठान की तो इसे 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. पठान को रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों ने इसकी रिलीज को बैन करने की भी मांग की है. ये सारा विवाद सॉन्ग बेशर्म रंग की रिलीज के बाद शुरू हुआ है.

पठान पर कैसा विवाद?
सॉन्ग बेशर्म रंग पर दीपिका के पहने गए आउटफिट पर विवाद है. एक सीन में दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी पहनी है. इसे लोगों ने भगवा बिकिनी बताते हुए भावनाएं आहत होने की बात कही है. दीपिका की केसरिया बिकिनी पर हिंदू धर्मगुरुओं और और राजनेताओं ने आपत्ति जताई है. हालांकि फिल्म के मेकर्स और कास्ट का विवाद पर कोई बयान सामने नहीं आया है

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...