मुंबई में बुधवार, 21 दिसंबर फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में ‘रॉकेट बॉयज’, ‘गुल्लक सीजन 3’ और ‘पंचायत सीजन 2’ जैसी धमाकेदार वेब सीरीज ने अलग- अलग कैटेगरी में कई सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए। अभिषेक बच्चन को ‘दसवीं’ के लिए दो अवॉर्ड्स मिले। वहीं ‘टब्बर’ के नाम पांच अवार्ड्स आए। इतना ही नहीं, अनिल कपूर और नीना गुप्ता के हिस्से भी सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में एक- एक अवॉर्ड आया।
एक ओर जहां ‘टब्बर’ को बेस्ट क्रिटिक्स, प्रोडक्शन, एक्टिंग और कॉस्ट्यूम समेत कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया, वहीं तापसी पन्नू ने ‘लूप लपेटा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। खास बात है कि साक्षी तंवर अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘माई’ के लिए एक अवॉर्ड घर ले गईं।
