10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलउमेश के तूफान के बाद अश्विन की फिरकी पर नाचे बांग्लदेशी, पूरी...

उमेश के तूफान के बाद अश्विन की फिरकी पर नाचे बांग्लदेशी, पूरी टीम 227 रनों पर निपटी

Published on

मीरपुर

उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर निपटा दी। पाटा पिचों के बादशाह माने जाने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 15 ओवरों में 25 रन देकर 4 शिकार किए तो अश्विन ने भी 71 रन देकर 4 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा उनादकत ने 12 वर्ष बाद वापसी करते हुए 16 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन देकर 2 विकेट झटके।

टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान राहुल ने मोहम्मद सिराज और उमेश यादव से गेंदबाजी की शुरुआत कराई और नौवें ओवर में पहले बदलाव के रूप में उनादकट को गेंद सौंपी। इस तेज गेंदबाज ने बादल छाए रहने का पूरा फायदा उठाया तथा शंटो और जाकिर दोनों को अपनी अंदर आती गेंदों से परेशान किया। उनादकट ने आखिर में 14वें ओवर की अतिरिक्त उछाल लेती हुई पांचवीं गेंद पर जाकिर को चकमा दिया। बल्लेबाज ने कट करने के प्रयास में पॉइंट पर खड़े राहुल को आसान कैच दिया। अश्विन ने अगले ओवर में शंटो को पगबाधा आउट किया जिन्होंने आगे पिच की गई गेंद पर शॉट नहीं खेलने का फैसला किया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2010 में सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे उनादकट ने दो मैचों के बीच 118 मैच में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा और पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले जाकिर हसन (15) का विकेट लिया। उन्होंने दूसरे सत्र में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करके मुशफिकुर रहीम (26) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह अच्छी लेंथ वाली गेंद थी जो रहीम के बल्ले को चूमती हुई विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में समा गई।

सुबह के सत्र में नजमुल हुसैन शंटो (24) का विकेट लेने वाले अश्विन ने लंच के बाद लिटन दास (25) को आउट किया। लेकिन मोमिनुल ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन चाय के बाद वह 157 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 84 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 16वां अर्धशतक है। बांग्लादेश की दूसरे सत्र में शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा कप्तान शाकिब अल हसन (16) लंच के बाद पहली गेंद पर ही आउट हो गए। उन्होंने उमेश यादव की गेंद पर मिड ऑफ पर खड़े चेतेश्वर पुजारा को आसान कैच दिया।

उनादकट ने रहीम को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। लिटन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की तथा दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन अश्विन की फुल लेंथ गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में उन्होंने केएल राहुल को कैच थमा दिया। इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 227 रन पर ऑलआउट हो गई।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...