16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार पर Corona का साया, लगातार दूसरे दिन Sensex धड़ाम

शेयर बाजार पर Corona का साया, लगातार दूसरे दिन Sensex धड़ाम

Published on

नई दिल्ली,

चीन समेत दुनिया के कई देशों में जैसे-जैसे कोविड-19 का कहर बढ़ रहा है. तमाम देशों की वित्तीय हालात गड़बड़ाने लगी है. Stock Markets पर भी कोरोना का साया साफ नजर आने लगा है. भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. बीएई का सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार को 200 अंक से ज्यादा टूटकर बंद हुआ. बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 635 अंक फिसल गया था.

तेज शुरुआत के बाद फिसला बाजार 
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार  बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए हरे निशान पर खुला था. लेकिन खुलने के तुरंत बाद ही इसमें फिर से गिरावट शुरू हो गई. सुबह 9.15 बजे Sensex ने 190 अंकों की तेजी के साथ 61,257 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की थी. वहीं Nifty 90 अंकों की उछाल के साथ 18,288 अंक के लेवल पर खुला था. लेकिन इसके बाद जो गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ, वो दिन का कारोबार खत्म होने तक चालू रहा.

सेंसेक्स में 241 अंकों की गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने 241.02 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 के स्तर पर कारोबार क्लोज किया. कारोबार के दौरान बीएसई का सूचकांक 60,656.51 के निचले स्तर तक चला गया था. हालांकि, फिर इसमें मामूली सुधार आता गया. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 18,289 के लेवल पर खुला था, जो 85.25 अंक या 0.47 फीसदी फिसलकर 18,113.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

बुधवार को आई थी बड़ी गिरावट
बुधवार 21 दिसंबर 2022 को चीन में कोरोना के बेकाबू होने की खबरों का सीधा असर शेयर बाजार निवेशकों के सेंटिमेंट्स पर पड़ा और भारी बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स भरभराकर गिर गए. कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्‍स 635 अंक टूटकर 61,067 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि एनएसई निफ्टी में 186 अंकों की गिरावट आई थी और यह 18,199 के लेवल पर बंद हुआ था.

चीन से Japan तक कोरोना से हाहाकार
चीन समेत दुनिया के तमाम बड़े देशों में एक बार फिर से कोरोना का विस्फोट हुआ है. जापान इस मामले में सबसे आगे हैं. बीते 24 घंटों में दुनियाभर में 5.37 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं. वहीं 1396 लोगों की मौत महामारी से हुई है. जापान में इस अवधि में 2.06 लाख कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. यहां 296 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका की बात करें तो यहा भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं. जबकि 323 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...