23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के ठेका मजदूरों को मिलेगा लाभ

भेल के ठेका मजदूरों को मिलेगा लाभ

Published on

भोपाल

भेल ठेका श्रमिक कल्याण संघ के संयोजक सुभाष पगारे एवं मोर्चा के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों का नतीजा यह रहा कि भेल मैनेजमेंट शीघ्र ही सोसायटी कर्मचारियों के खाते में बोनस भेजा जा सकता है। यह बोनस फस्ट ग्रेड 10667 सेकेण्ड ग्रेड 9332 और थर्ड ग्रेड का 8504 रूपये बताया जा रहा है । कर्मचारियों को ड्रेस जूते भी नये वर्ष के पूर्व ही दिये जायेंगे । मप्र सरकार के श्रम मंत्री से मोर्चा के गुहार लगाने पर शीघ्र ही पे-रिवीजन का मामला भी सुलझ सकता है । यह मामला भेल मैनेजमेंट ने 2014 से अटका रखा है। इसे भी मोर्चा जल्द ही हल कराने का प्रयास करेगा ।

यह जानकारी अध्यक्ष विनोद वाघेला महामंत्री ,मंत्री जसवंत मीणा , उपाध्यक्ष श्री मुरारी , सुरेश अहिरवार, कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र , गोपाल व्यास मिडिया प्रभारी मुकेश मालवीय ने दी। गौरतलब है कि भेल कारखाने में वर्षों से सोसायटियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को वेज रिवीजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी के साथ ही सोसाटियों द्वारा समय पर वेतन नहीं देना, पीएफ, ईएसआई का लाभ, ईएल, सीएल का लाभ मुश्किल से दिया जा रहा है। कई संस्थाएं समय पर श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं कर रही है जिससे श्रमिकों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...