0.4 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedCorona की दहशत से Sensex-Nifty धड़ाम, लगातार तीसरे दिन भूचाल

Corona की दहशत से Sensex-Nifty धड़ाम, लगातार तीसरे दिन भूचाल

Published on

नई दिल्ली,

कोराना के बढ़ते मामलों का असर भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ रहा है. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बीते तीन दिनों से लगातार जारी है. शुक्रवार को भी मार्केट की शुरुआत लाल निशान पर हुई. कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हो गए. Sensex 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 पर पहुंच गया. वहीं Nifty में भी 158.55 अंकों की गिरावट आई और ये 18,000 के स्तर से नीचे 17,968.80 पर आ गया.

गुरुवार को आई थी इतनी गिरावट
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने 241.02 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 के स्तर पर कारोबार क्लोज किया था. कारोबार के दौरान ये 60,656.51 के निचले स्तर तक चला गया था. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 18,289 के लेवल पर खुला था, जो 85.25 अंक या 0.47 फीसदी फिसलकर 18,113.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था.

Sensex के सिर्फ 4 शेयर हरे निशान पर
शुक्रवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ चार शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए, जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इस बीच बैंक निफ्टी 457 अंकों की गिरावट के साथ 41,951 के स्तर पर ओपन हुआ. शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही भारतीय करेंसी रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.05 फीसदी कमजोर होकर 82.8000 रुपये के लेवल पर खुला. इससे पिछले दिन यह 82.7625 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

हाई लेवल से इतना नीचे आया सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स अपने हाई लेवल से अब तक 3500 अंक तक टूट चुका है. बीते नवंबर महीने में ही शेयर बाजार में आई तेजी के चलते 30 शेयरों वाले इंडेक्स ने पहली बार 63,000 अंक का स्तर पार किया था. एक दिसंबर 2022 को सेंसेक्स 63,500 के पार निकल गया था. इस हाई लेवल से तुलना करें तो अब तक Sensex 3,500 अंक तक फिसल चुका है. खास बात ये है कि चीन समेत दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के मामलों के असर से स्टॉक मार्केट में आई सुनामी के दौरान बीते कुछ दिनों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है.

बढ़ती जा रही सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
Stock Market में जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ रहा है, दोनों इंडेक्स में गिरावट और तेज होती दिख रही है. सुबह 10.27 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स 654.78 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 60,171.44 के स्तर तक लुढ़क गया था. वहीं एनएसई के निफ्टी में भी गिरावट लगातार बढ़ रही थी. निफ्टी इंडेक्स 203.95 अंक या 1.13 फीसदी फिसलकर 17,923.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

Latest articles

भेल के ट्रेक्शन मोटर डिपार्टमेंट में मजदूर का हाथ मशीन से कटा

भोपाल lभेल भोपाल कारखाने के ट्रैक्शन मोटर डिपार्टमेंट में शनिवार की सुबह काम के...

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...