18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedफिल्ममेकर्स को खूब भा रहा यह स्टेशन, शूटिंग से रेलवे को हुई...

फिल्ममेकर्स को खूब भा रहा यह स्टेशन, शूटिंग से रेलवे को हुई करोड़ों की कमाई

Published on

मुंबई,

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है. भारत की अलग-अलग जगहों से यहां प्रति दिन लाखों लोग अपना सपना पूरा करने के लिए आते हैं. मुंबई के लिए एक और नाम दिया गया है वो है माया नगरी. मुंबई के इस नाम के पीछे का एक सब से महत्वपूर्ण कारण है यहां पर बसी हुई फिल्म इण्डस्टी. मुंबई में ही हर रोज़ कितने ही फ़िल्म और सीरियल्स की शूटिंग होती है. ऐसे में मुंबई में कुछ लोकेशन हैं जो बॉलीवुड के लोगों के लिए काफी खास हैं और वो यहां पर शूटिंग करना भी पसंद करते हैं.

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन फिल्म निर्माताओं का सबसे पसंदीदा फिल्म शूटिंग स्थान बना हुआ है. इस साल इस वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे स्टेशन पर 5 फिल्मों की शूटिंग हुई है जिसमें सनफीस्ट मॉम्स मैजिक की एक विज्ञापन फिल्म भी शामिल हैं. इसके अलावा सबसे लोकप्रिय स्थान हैं- पनवेल के पास आप्टा स्टेशन, पुणे से कोल्हापुर के रास्ते में वाथर स्टेशन, अन्य स्थान जैसे, मुंबईकर्स समर रिपीव ‘माथेरान’, सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एकेडमी कॉम्प्लेक्स परेल, दादर, कर्जत, पुरानी वाडी बंदर यार्ड और नए उभरते स्थान जैसे मनमाड और अहमदनगर के बीच येओला, कान्हेगांव स्टेशन, अहमदनगर और आष्टी के बीच नए खंड पर नारायण दोहो.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
वहीं इन फ़िल्मों की शूटिंग से सेंट्रल रेलवे को काफ़ी लाभ हो रहा है. मध्य रेलवे ने 2022 में अपने स्थानों पर फिल्म की शूटिंग से 2.32 करोड़ की कमाई की है. वहीं मध्य रेलवे ने सर्वाधिक 18 दिनों तक येओला, कान्हेगांव स्टेशनों पर शूट की गई फीचर फिल्म ‘2 ब्राइड्स’ से 1.27 करोड़ कमाए, आपटा रेलवे स्टेशन पर 3 दिनों तक स्पेशल ट्रेन से शूट की गई एक अन्य फीचर फिल्म के लिए 29.40 लाख कमाए हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...