16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगुजराती शख्स की दर्दनाक मौत, गोद में बेटे को लेकर US बॉर्डर...

गुजराती शख्स की दर्दनाक मौत, गोद में बेटे को लेकर US बॉर्डर पार करते समय हादसा

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात निवासी एक शख्स की अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है. यह शख्स अपने परिवार के साथ अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर बने 30 फुट के स्टील बैरियर को पार करने की कोशिश कर रहा था. तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया.

मृतक की पहचान 32 साल के बृजकुमार के रूप में की गई है, जो गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला था. इस दौरान बृजकुमार की गोद में उसका तीन साल का बेटा भी था लेकिन बेटे की जान बच गई. बृजकुमार अपने बच्चे और पत्नी के साथ मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पारकर अमेरिका में दाखिल होना चाहता था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के रहने वाले बृजकुमार बुधवार को अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर बनी ट्रंप दीवार को लांघने की कोशिश कर रहा था कि तभी दीवार पर चढ़ने के दौरान जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई. हादसे में उसका बेटा बाल-बाल बच गया. इस दौरान उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर बड़ी संख्या में शरणार्थी रहते हैं, जो अमेरिका में प्रवेश करना चाहते हैं. इनमें से कई लोगों ने अमेरिका में रहने के लिए आवेदन कर रखा है. लेकिन कोरोना महामारी के कारण अमेरिका के कोर्ट में मामला अटका है और उस पर फैसला आना बाकी है.

बताया जा रहा है कि गुजरात निवास बृजकुमार, उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे अमेरिका जाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गुजरात के कलोल में एक एजेंट से संपर्क किया था. हालांकि वो अमेरिका जाने में सफल नहीं हो सके और यही वजह थी कि वह अवैध रूप से दीवार फांदकर अमेरिका में दाखिल होना चाहते थे.

बृजकुमार दीवार पर चढ़ने के दौरान मेक्सिको की सीमा में गिर गए. तभी आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. हालांकि, उनका बच्चा सुरक्षित बच गया. दीवार फांदने के दौरान बृजकुमार की पत्नी भी गिर गईं. वह अमेरिकी सीमा की तरफ गिरीं, उन्हें काफी चोटें आईं हैं. उनकी पत्नी को गंभीर हालत में सैंडियागो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...