9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलशी से झूम उठे छोटे अंबानी, जब ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने...

शी से झूम उठे छोटे अंबानी, जब ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने साढ़े 17 करोड़ में खरीदा

Published on

कोच्चि

उम्मीद के मुताबिक 23 साल के ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर आईपीएल मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई। 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने साढ़े 17 करोड़ करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वह मुंबई इंडियंस इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हो गए हैं।

खुशी से झूम उठे अंबानी
इस फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर पर हर एक टीम नजरें गड़ाई बैठीं थीं। मगर असल जंग मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच देखने को मिली। कैमरन ग्रीन को अपने साथ जोड़ते ही मुंबई इंडियंस के कर्ता-धर्ता आकाश अंबानी खुशी से झूम उठे। उनके चेहरे की चमक बताने के लिए काफी थी कि कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस के लिए कितना मायने रखते हैं।

पोलार्ड के रिप्लेसमेंट हैं ग्रीन
ग्रीन को कायरन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वह लंबे समय से टीम को ऑलराउंड ताकत देते थे। इस सीजन से पहले संन्यास लेने के बाद अब वह टीम के कोचिंग स्टाफ में जुड़ चुके हैं। ऐसे में लोअर ऑर्डर में आकर ग्रीन धुआंधार बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुंबई की पिचों पर उनकी फास्ट बोलिंग भी असरदार होगी।

ऐसा है इंटरनेशनल करियर
हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में देरी से शामिल किया गया था। 3 जून 1999 को पैदा हुए कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलया के लिए अब तक 8 इंटरनेशनल मैच में 2 फिफ्टी के साथ 139 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.75 रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...