16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपेरिस में हमलावर ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, दो लोगों की मौत, कई...

पेरिस में हमलावर ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, दो लोगों की मौत, कई घायल

Published on

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोग हताहत हुए हैं। इस हमले में दो लोगों के मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। सेंट्रल पेरिस में हुए इस हमले के बाद पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार भी किया है। पेरिस आतंकवादी हमलों को लेकर अति संवेदनशील शहर है। इस कारण पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी है। अभी तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

हमलावर की उम्र 60 साल के करीब
फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि हमलावर की उम्र 60 साल के आसपास है। हमले को लेकर उसके इरादे स्पष्ट नहीं हैं। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले वाली जगह के एक दुकानदार ने बताया कि उसने सात या आठ गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। फायरिंग के बाद आसपास मौजूद सभी लोग डर गए। हमने खुद को दुकान के अंदर ही बंद कर लिया था।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...