18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedहॉकी प्लेयर ने किया उर्फी पर ऐसा कमेंट, रोते हुए बोलीं एक्ट्रेस-...

हॉकी प्लेयर ने किया उर्फी पर ऐसा कमेंट, रोते हुए बोलीं एक्ट्रेस- कितना बर्दाश्त करूं

Published on

उर्फी जावेद किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में जगह बना ही लेती हैं. उर्फी वो लड़की हैं जो अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी को जीने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन कोई ना कोई उन्हें ज्ञान देने या फिर उनकी शांति भंग करने आ ही जाता है. हाल ही में उर्फी का झगड़ा भारत के हॉकी प्लेयर युवराज वाल्मीकि से हुआ था. सोशल मीडिया पर हुई इस तू-तू मैं-मैं के बाद अब एक्ट्रेस रो पड़ी हैं.

युवराज ने किया था कमेंट
ये बात तब शुरू हुई जब एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो शेयर किया. युवराज ने इस वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जो उर्फी को बिल्कुल पसंद नहीं आया. वीडियो में उर्फी के दुबई में गिरफ्तार होने की बात थी. युवराज ने इसपर कमेंट लिखा था, ‘थैंक यू दुबई. प्लीज इसे अपने पास हमेशा के लिए रख लो.’इस कमेंट के जवाब में उर्फी जावेद ने लिखा था, ‘तुम्हें मेरे कपड़ों से इतनी दिक्कत है और फिर भी मेरे पर्सनल पेज पर मैसेज करते हो. वैसे मेरे पास अभी भी तुम्हारे भेजे मैसेज के स्क्रीनशॉट हैं.’

हॉकी प्लेयर ने दी सफाई
इसके बाद एक वेबसाइट से उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, ‘उर्फी का दिमाग खराब हो गया है. मैंने कभी ये नहीं कहा लेकिन वो सही में एक कलंक हैं. अगर उसके पास मैसेज हैं तो वो उन्हें शेयर कर सकती है. मैंने पैपराजी की पोस्ट पर इसलिए कमेंट किया था ताकि उर्फी को प्रमोट करना बंद किया जाए. एक इंसान को समझ होनी चाहिए कि कौन-सा कपड़ा कब और कहां पहना जाता है. दीपिका पादुकोण बिकिनी पहनकर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेन्ड नहीं करेंगी.’

युवराज का कहना था कि उन्होंने उर्फी जावेद के कैरेक्टर और कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दुबई में उर्फी के अपने कपड़ों की वजह से गिरफ्तार होने की खबर हर तरफ थी, उन्होंने बस खबर पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि दुबई को उसे अपने पास रखना चाहिए. युवराज ने मैसेज के बारे में कहा था कि उन्होंने कभी भी उर्फी को मैसेज नहीं किया है. हालांकि अब उर्फी ने हॉकी प्लेयर के कमेंट के साथ-साथ मैसेज को भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाल दिया है.

रो पड़ीं उर्फी जावेद
युवराज को लताड़ते हुए उर्फी जावेद रो भी पड़ीं. उन्होंने कहा कि युवराज एक पब्लिक फिगर हैं. उनका उर्फी के कपड़ों पर कमेंट करना ज्यादा लोगों तक पहुंचता है और इसका सोशल मीडिया यूजर्स पर असर भी पड़ता है. उर्फी का कहना ये भी है कि युवराज जैसे लोगों की वजह से दूसरों में उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी देने की हिम्मत आती है. साथ ही उन्होंने कहा कि युवराज को ये सब बंद कर देना चाहिए.

कौन हैं युवराज वाल्मीकि?
33 साल के युवराज वाल्मीकि भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं. उन्हें प्रिंस ऑफ इंडियन हॉकी भी कहा जाता है. 2011 में एशियन चैम्पीयन्स ट्रॉफी जीतने वाली हॉकी टीम का वो हिस्सा थे. वो भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने आठ सालों तक लगातार जर्मन हॉकी लीग में खेला है. साथ ही वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नजर आने वाले इकलौते हॉकी खिलाड़ी भी हैं. ऑल्ट बालाजी के शो क्लास ऑफ 2020 से युवराज ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...