16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव में भारतीय उच्चायोग पर हमले की साजिश रच रहे यामीन समर्थक,...

मालदीव में भारतीय उच्चायोग पर हमले की साजिश रच रहे यामीन समर्थक, चीन की शह तो नहीं?

Published on

माले

मालदीव में चीन के शह पर भारत विरोधी अभियान लगातार जारी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मालदीव से भारत की मौजूदगी पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए। इस बीच उनकी पार्टी के एक बड़े अधिकारी ने माले में भारतीय उच्चायोग पर हमले के लिए लोगों को उकसाया है। इसके विरोध में भारत समर्थक माने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी ने आवाज उठाई है। इसी साल अंततराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर माले के नेशनल स्टेडियम में भारतीय उच्चायोग की तरफ से आयोजित समारोह पर कट्टरपंथियों ने हमला किया था। इस दौरान योग कर रहे लोगों के साथ मारपीट की गई थी।

मोहम्मद नशीद की पार्टी भारत के समर्थन में उतरी
मोहम्मद नशीद पार्टी एमडीपी ने कहा कि वह पूर्ववर्ती यामीन सरकार में शामिल एक बडे अधिकारी के इस उकसावे की निंदा करती है और पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग करती है। पार्टी ने यह भी कहा कि वह मित्र राष्ट्रों के प्रति हिंसा और घृणा भड़काने के विपक्ष के निरंतर प्रयास की भी निंदा करती है। एमडीपी शुरू से ही भारत के साथ अच्छे संबंधों का पक्षधर रही है। वहीं यामीन की प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव चीन के इशारों पर काम करती है। यामीन को खुले तौर पर चीन समर्थक नेता माना जाता है। उन्होंने चीन से भारी मात्रा में कर्ज लिया है, जिसका भुगतान करने में वहां की सरकार असमर्थ है।

मालदीव में चल रहा इंडिया आउट कैंपेन
मालदीव में यामीन समर्थक इंडिया आउट कैंपेन चला रहे हैं। उनका कहना है कि मालदीव से भारतीय सैन्य अधिकारियों और उनके उपकरणों को हटाया जाए। इस कैंपन को खुद अब्दुल्ला यामीन ने 2018 में अपने कार्यकाल के आखिरी साल शुरू किया था। उन्होंने तब चीन के इशारे पर भारत से अपने दो हेलीकॉप्टरों और डॉर्नियर विमान को वापस ले जाने को कहा था। ये हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट भारत ने मालदीव को खोज और राहत बचाव अभियान के लिए दिए थे। इससे मालदीव के क्षेत्रीय सीमा की भी निगरानी की जाती थी।

मालदीव में मिलिट्री बेस बनाने की फिराक में चीन
चीन भारत को घेरने के लिए मालदीव में मिलिट्री बेस बनाने की फिराक में है। इसके लिए चीन ने मालदीव से एक द्वीप को भी लीज पर लिया हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस द्वीप पर मालदीव के लोगों के आने-जाने पर रोक है। मालदीव की सरकार और चीन ने इस द्वीप को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। इस द्वीप पर भारी मात्रा में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सिर्फ चीनी कंपनियों को काम पर लगाया गया है, जो चीनी सेना के साथ जुड़ी हुई हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...