18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के सभी शेयरों में भारी गिरावट, Adani Power में लगा...

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में भारी गिरावट, Adani Power में लगा लोअर सर्किट

Published on

नई दिल्ली,

टूटते स्टॉक मार्केट बीच अडानी पावर के शेयरों में लगातार तीसरे सेशन गिरावट दर्ज की गई. अडानी पवार का स्टॉक अपने पिछले बंद 276.05 रुपये के मुकाबले आज 5 प्रतिशत गिरकर 262.25 रुपये पर आ गया. कुल 8.03 लाख शेयरों ने हैंड बदले. बीएसई पर कारोबार 21.19 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,01,148.22 करोड़ रुपये रहा. BSE पर 3,62,676 सेल ऑर्डर थे. NSE पर 29.29 लाख शेयरों ने 77.30 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ हैंड चेंज किया.

एक महीने में 20 फीसदी टूटा स्टॉक
अडानी पावर का स्टॉक अगस्त के अपने 432.50 रुपये के उच्च स्तर की तुलना में अब तक 39.41 प्रतिशत टूटा है. पिछले एक महीने में अडानी पावर के शेयरों में 19.56 फीसदी की गिरावट आई है. इस स्टॉक 52 वीक का लो 97.30 रुपये है, जो पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था. पिछले पांच सत्रों में यह शेयर 13.56 फीसदी टूट चुका है. हालांकि, साल दर साल (YTD) आधार पर इसमें 158.88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

खरीदें या नहीं?
मार्केट के एक जानकार ने कहा कि, छोटी अवधि के ट्रेडर 326-340 रुपये के टार्गेट प्राइस के लिए ‘बाय’ कॉल कर सकते हैं, जबकि दूसरे ने इसे 250 रुपये के स्तर के आसपास ‘खरीदने’ का संकेत दिया. बिजेनस टुडे में छपी खबर के अनुसार, Tips2trades के ए आर रामचंद्रन ने कहा- ‘पिछले कुछ सत्रों से अडानी पावर स्टॉक की कीमत में अच्छा सुधार हुआ है. शॉर्ट टर्म के ट्रेडर्स निकट अवधि में 326-340 के टार्गेट के लिए डेली चार्ट पर खरीदारी कर सकते हैं.

बिकवाली के दबाव में स्टॉक
प्रोफिसिएंट इक्विटीज के संस्थापक और निदेशक मनोज डालमिया ने कहा- ‘फिलहाल निवेशक इस शेयर से बच सकते हैं क्योंकि यह बिकवाली के दबाव में है. निवेशक इसे 250 रुपये के निचले स्तर पर खरीदने पर विचार कर सकते हैं.’ अडानी समूह की सभी सात लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. अडानी विल्मर से लेकर अडानी ग्रीन तक शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है.

इन कंपनियों के शेयर भी टूटे
Adani Wilmar के शेयर में करीब 8 फीसदी की गिरावट आई. adani enterprise के share करीब 5 फीसदी फिसले, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयरों में भी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. Adani total gas के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़के, अडानी पोर्ट में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. वहीं अडानी पावर में तो 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...