9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलकोहली ने लगातार 3 कैच टपकाए, बैटिंग में भी फ्लॉप, अब भारत...

कोहली ने लगातार 3 कैच टपकाए, बैटिंग में भी फ्लॉप, अब भारत पर मंडरा रहा हार का खतरा

Published on

मीरपुर

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए, लेकिन लिट्टन दास और जाकिर हसन के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने भारत को 145 रन का टारगेट दिया। एक वक्त लग रहा था कि बांग्लादेश 100 रन के आसपास सिमट जाएगा। मगर मेजबान 231 रन बना गए। इसका पूरा दोष भारत की खराब फील्डिंग को जाता है। खुद विराट कोहली ने एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन कैच टपकाए। अब बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर रहे हैं। तीसरे दिन स्टंप्त तक 45 रन पर भारत ने चार विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। पहली इनिंग में 24 रन बना पाए थे।

बहरहाल, विराट की गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में होती है, लेकिन आज वो पूरी तरह ऑफ कलर नजर आए। अक्षर पटेल तो काफी बदकिस्मत रहे, जिनके ओवर में तीन गेंद में लगातार दो कैच गिरे। जिन लिट्टन दास को जीवनदान मिला वो 73 रन बनाकर हाइएस्ट स्कोरर रहे। दरअसल, यह घटना बांग्लादेश की पारी के 44वें ओवर की है। इसम लिटन दास और जाकिर खान पारी को मुश्किल परिस्थिति से निकालने की कोशिश में थे।

एक बार बॉल राइट साइड डाइव मारने के बावजूद नहीं पकड़ी गई तो अगली बार लेफ्ट साइड में कैच नहीं पकड़ पाए। लगातार 2 कैच छूटता देख अक्षर पटेल भी झुंझला गाए। फ्रस्ट्रेशन कैमरे में कैद हो गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक बार तो विवादित कैच का हिस्सा भी रहे। जब अंपायर ने डीआरएस में उनके कैच को नकार दिया।

लिट्टन दास के अलावा ओपनर जाकिर हसन ने 51 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर ने 68 रन देकर तीन जबकि रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव, जयदेव उनादकट की झोली में एक ही सफलता आई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...