9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलविकेट की खुशी में मर्यादा भूला बांग्लादेशी खिलाड़ी, फूटा कोहली का गुस्सा,...

विकेट की खुशी में मर्यादा भूला बांग्लादेशी खिलाड़ी, फूटा कोहली का गुस्सा, शाकिब को करना पड़ा बचाव

Published on

चटगांव

भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 145 रनों की लक्ष्य मिला। लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से जबरदस्त शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे दिन आखिरी विकेट के रूप में सिर्फ एक रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। इससे पहले कप्तान केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल भी वापस लौट चुके हैं।

बांग्लादेश खिलाड़ी से हुई बहस
आउट होने के बाद विराट कोहली की बहस बांग्लादेश के खिलाड़ी से हो गई। बांग्लादेशी के तैजुल इस्लाम ने आउट होने के बाद विराट कोहली को कुछ बोला। इसपर गुस्सा में विराट कोहली उनकी तरफ बढ़ने लगे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और दोनों अंपायर ने आकर विराट कोहली को रोका। इसके बाद विराट शाकिब से कुछ बताते नजर आए और अंपायर ने उन्हें पवेलियन की तरफ जाने को कहा।

शाकिब ने तैजुल से की बात
विराट कोहली के वापस पवेलियन की तरफ लौटने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने प्रमुख स्पिनर तैजुल इस्लाम से बात की। शाकिब उन्हें कुछ समझाते नजर आ रहे थे। विराट कोहली 22 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन की गेंद पर मोमिनुल हक ने उनका कैच लपका।

तैजुल की गेंद पर डीआरएस ने बचाया था
आउट होने से तीन ओवर पहले ही तैजुल इस्लाम की गेंद पर अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया था। लेकिन विराट ने तुरंत डीआरएस ले लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है। इसी वजह से उन्हें नॉट आउट करार दिया गया। लेकिन इसके बाद भी वह कुछ खास नहीं कर सके और पवेलियन लौट गए। सीरीज की चार पारियों में विराट के बल्ले से 15 की औसत से 45 रन निकले हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...