8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF ने भारतीय नागरिक के दोनों पैरों में मारी...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF ने भारतीय नागरिक के दोनों पैरों में मारी गोली, मौके पर ही मौत

Published on

नई दिल्ली,

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मवेशी तस्करी में कथित संलिप्तता होने पर एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी. मृतक की पहचान 26 वर्षीय प्रेम बर्मन के रूप में हुई है. जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गीतालदह गांव का रहने वाला था. घटना कूचबिहार के दिनहाटा कस्बे में शुक्रवार रात की है. इस क्षेत्र में बांग्लादेश के साथ लंबा बॉर्डर सटा हुआ है.

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने इंडिया टुडे को बताया कि बंगाल पुलिस ने सीमा क्षेत्र से सटे एक खेत से बर्मन का शव बरामद किया. उन्होंने कहा, “लड़के के दोनों पैरों में गोली लगी थी. जब हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आगे की जांच में मदद के लिए शव को अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.”

बीएसएफ ने एक बयान में दावा किया कि बर्मन को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर कंटीले तारों के सीमांकन के पास बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले के पास कथित रूप से गायों के एक झुंड की तस्करी करते देखा गया था. हालांकि, बर्मन के परिवार ने पहले शनिवार को दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह एक प्रवासी श्रमिक था और “सिर्फ दो सप्ताह पहले” अपने पैतृक घर वापस आया था. उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ अधिकारियों ने प्रेम को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों को उसके शव के पास जाने से मना कर दिया.

इंडिया टुडे से बात करते हुए मृतक के पिता शिबेन बर्मन ने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है. शिबेन ने कहा, “मेरा बेटा उस रात हमारी कृषि भूमि की ओर गया था, जब बीएसएफ ने उसे बेरहमी से मार डाला.”

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...