30.5 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यभारत को सरदार पटेल ने जोड़ा, राहुल उनका नाम ही नहीं लेते......

भारत को सरदार पटेल ने जोड़ा, राहुल उनका नाम ही नहीं लेते… भूपेंद्र यादव का कांग्रेस पर निशाना

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव है हालांकि इससे पहले राज्य के दोनों बड़े दलों में गुटबाजी की खबरें हैं। एक ओर सत्तारूढ़ बीजेपी में सीएम बसवराज बोम्मई और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा के बीच खींचतान सामने आई है। वहीं कांग्रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कैंप की चर्चा है। इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद और श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और कर्नाटक बीजेपी सीएम के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी से सवाल किया कि वह सरदार पटेल का नाम क्यों नहीं लेते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कोई नहीं सकता कि कांग्रेस की पोजीशन क्या है, वह डिवाइडेड हाउस है, या डिस्ग्रंल्टेड (असंतुष्ट) हाउस है या डीरेल हाउस है, ये तो कांग्रेस वाले ही बता पाएंगे। जहां तक बीजेपी की बात करें तो बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा भी पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड में शामिल हैं। हमारे पास सीनियर मोस्ट नेताओं की एक टीम है।’

‘किसको जोड़ने के लिए हो रही भारत जोड़ो’
हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की जीत पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि वहां स्थानीय कारण थे। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आ रही है कि भारत जोड़ो किसको जोड़ने के लिए हो रही है। 1947 से तो सरदार पटेल ने भारत जोड़ा था लेकिन राहुल गांधी तो उनका नाम ही नहीं लेते।’

’10 साल की सरकार की उपलब्धि क्यों नहीं बताते राहुल’
भूपेंद्र यादव ने आगे कहा, ’10 साल यूपीए सरकार में राहुल सांसद रहे उनकी माता कमांडर इन चीफ रहीं। कोई उपलब्धि नहीं बताते क्यों 10 साल की सरकार में लोग भ्रष्टाचार में जेल गए, क्यों 10 साल में पॉलिसी पैरालाइसिस हुआ। क्यों 10 साल की यूपीए सरकार में मनमोहन सरकार के बिल को राहुल ने प्रेस के सामने फाड़ा। उन्होंने क्या उपलब्धि हासिल की।’

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...