14.6 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

Published on

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक पिछले दो वर्षों में करीब 19 करोड़ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।

राज्य सरकार के अनुसार वर्ष 2024 के मानसून में 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले 7.22 करोड़ पौधे लगाए गए। वहीं 2025 के मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के विरुद्ध 11.74 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान के तहत फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में जैव विविधता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘नमो नर्सरी’ स्थापित की जा रही हैं, जबकि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर चरणबद्ध तरीके से ‘नमो वन’ विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा जिलों में चंदन वन विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में वर्ष 2025-26 में राज्य का पहला ‘हरित बजट’ भी पेश किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है।

मिशन के तहत मानसून से पहले पौधारोपण स्थलों का चयन, फेंसिंग, गड्ढों की तैयारी और नर्सरियों से पौधों की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद विभिन्न विभागों और जनसहभागिता से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाता है। पौधों की निगरानी और संरक्षण के लिए जियो-टैगिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें वन मित्र और वृक्ष मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार का कहना है कि ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। आगामी मानसून में भी 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सके।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...

पठानकोट में राज्य स्तरीय ‘नव संवत’ समारोह 12 अप्रैल को: मुख्यमंत्री मान, केजरीवाल और सिसोदिया होंगे शामिल

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में आगामी 12 अप्रैल को भव्य राज्य स्तरीय 'नव...