18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedतुनिशा को था प्यार पर अटूट विश्वास, कलाई पर गुदवाई थी ये...

तुनिशा को था प्यार पर अटूट विश्वास, कलाई पर गुदवाई थी ये लाइन

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर किसी को शॉक लगा है. महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगा कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया. तुनिशा एक जिंदादिल लड़की थीं. अपनी स्माइल और खुशमिजाज नेचर हर किसी के चेहरे पर स्माइल ला देने वाली तुनिशा के जाने से हर किसी को सदमा लगा है. परिवार और फैंस अब भी ये विश्वास कर पाने में नाकामयाब हैं कि आखिर अचानक क्या हो गया?

तुनिशा की बकेट लिस्ट
तुनिशा के ख्वाहिशों की एक लंबी लिस्ट थी. अभी तो उसने अपनी जिंदगी को जीना शुरू किया था. उन्हें इंडस्ट्री में आए भी ज्यादा वक्त नहीं हुआ था. तुनिशा में प्यार में विश्वास करती थीं. तुनिशा मानती थीं कि प्यार से बड़ा कुछ नहीं होता है. कुछ हफ्तों पहले ही तुनिशा ने अपने आप को एक गिफ्ट दिया था. इंसान अक्सर उस बात की छाप छोड़ना चाहता है, जिस पर वो विश्वास करता है. ऐसा ही कुछ तुनिशा ने भी किया था.

तुनिशा ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया था. प्यार की दुनिया में विश्वाश रखने वाली तुनिशा मानती थीं कि इससे ऊपर कुछ नहीं है. प्यार हर रिश्ते, हर भावना से ऊपर है. तभी तो इसे उन्होंने अपनी कलाई पर भी छपवा लिया था. तुनिशा ने 12 हफ्तों पहले अपनी कलाई के पिछले हिस्से पर एक टैटू बनवाया था, जिस पर लिखा- ‘सबसे ऊपर प्यार…'(Love Above everything). टैटू बनवाने के इस वीडियो को पोस्ट कर तुनिशा ने कैप्शन दिया था- बकेट लिस्ट, आखिरकार इंक करवा लिया. थैंक्यू, मुझे ये बहुत पसंद आया.

यंग कटरीना बनीं थी तुनिशा
तुनिशा के कई सपने थे, कई ख्वाहिशें थीं. लेकिन उनकी मौत के साथ ही ये सपने अधूरे रह गए. अफसोस की बात है कि कुछ दिन बाद 21 जनवरी को तुनिशा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं. तुनिशा अलिबाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम का रोल कर रही थीं. बताया जाता है कि, सीरियल के एक लीड कैरेक्टर अलीबाबा के किरदार को निभाने वाले शीजान खान से तुनिशा रिलेशनशिप में थीं. जिनसे ब्रेकअप उनकी सुसाइड की वजह मानी जा रही है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सीरियल से इतर, तुनिशा ने फिल्म फितूर और बार बार देखो में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. विद्या बालन की ‘कहानी 2’ फिल्म में भी उन्होंने काम किया था. तुनिशा, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...