18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशीजान खान को 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

शीजान खान को 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर शनिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों की शिकायत के बाद तुनिशा के को-स्टार और र्यूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एक्टर को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 28 दिसंबर तक शीजान खान पुलिस कस्टडी में रहेंगे और उनसे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा था कि पुलिस और कोर्ट काम कर रही है। शीजान खान को कोर्ट में पेश किया गया है। उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए हैं।

एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा है कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान का प्रेम संबंध था। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद तुनिशा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। एसीपी ने आगे कहा कि तुनिशा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर शीजान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

जहां से उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण फांसी बताया गया है। फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई कोण नहीं है।?

बीजेपी नेता राम कदम ने कही यह बात
वहीं अब इस मामले पर बीजेपी नेता राम कदन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्ट्रेस के सुसाइड पर कहा कि एक्ट्रेस के परिवाक को न्याय मिलेगा। अगर यह लव जिहाद का मामला है तो उसकी जांच होगी और पता लगाया जाएगा कि इसके पीछे कौन से संगठन हैं और षड्यंत्रकारी लोग कौन हैं। इसकी भी जांच की जाएगी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...