9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलचीफ सेलेक्टर बनने पर कनेरिया ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, याद दिलाई...

चीफ सेलेक्टर बनने पर कनेरिया ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, याद दिलाई शर्मनाक हरकत

Published on

लाहौर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पुरुष टीम का अंतरिम चीफ सेलेक्टरनियुक्त किया। चयन समिति में अफरीदी के साथ उनके पूर्व पाकिस्तानी साथी अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम शामिल होंगे। नई चयन समिति को जिम्मेदारी यह दी है कि पुरानी चयन समिति के द्वारा चुनी गई टीम का फिर अवलोकन करें और अगर सही खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है तो इसमें बदलाव करें। यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलेगी, जो 26 दिसंबर से कराची में शुरू होगा।

दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक
पाकिस्तान टीम के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने मुख्य चयनकर्ता पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद शाहिद अफरीदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने अफरीदी की बॉल टेम्परिंग वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- चीफ सलेक्टर और साथ में हंसने वाली इमोजी पोस्ट की। अफरीदी ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में गेंद को दांत से काटने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें दो मैच के लिए बैन कर दिया गया था।

पुराना है अफरीदी-कनेरिया का विवाद
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया हिंदू हैं और पाकिस्तानी टीम में धार्मिक भेदभाव को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने शाहिद अफरीदी पर भी धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया था। कनेरिया ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि था कि अफरीदी ‘झूठे’ हैं। कनेरिया ने आरोप लगाया था कि शाहिद अफरीदी उनके साथ सिर्फ इसलिए बुरा व्यवहार करते थे क्योंकि वह एक हिंदू होकर और पाकिस्तान के लिए खेलते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कहा था कि पाकिस्तानी टीम में कुछ क्रिकेटर कनेरिया के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव करते थे। आरोप लगने के बाद अफरीदी ने कनेरिया के इरादों पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया था कि उन्होंने ये आरोप केवल सस्ती प्रसिद्धि पाने और पैसा कमाने के लिए लगाया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...