16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाप्रमोशन में भेल भोपाल यूनिट के साथ सौतेला व्यवहार

प्रमोशन में भेल भोपाल यूनिट के साथ सौतेला व्यवहार

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल की दिल्ली कॉरपोरेट ने अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के प्रमोशन में कुछ तो सौतेला व्यवहार किया है । पिछले साल इस यूनिट को पांच महाप्रबंधक दिये थे लेकिन इस बार उत्पादन के पीक पीरियेड में सिर्फ चार को महाप्रबंधक बना दिया जबकि इनमें से भी दो को यूनिट से बाहर भेज दिया । इधर हरिद्वार यूनिट को पांच महाप्रबंधक देकर नवाजा गया है और कॉरपोरेट को चार । यह जरूर है कि हर यूनिट का पिछले साल का टर्न ओवर देखते हुये प्रमोशन होना दिखाई दे रहा है । त्रिची जैसे बड़ी यूनिट को तो सिर्फ दो ही महाप्रबंधक मिले हैं। चर्चा यह है कि अगले साल इस यूनिट से महाप्रबंधक फेब्रीकेशन और महाप्रबंधक थर्मल भी रिटायर होने वाले हैं ।

मजेदार बात यह है कि इस यूनिट में शॉप से जुड़े महाप्रबंधकों की कमी बनी हुई है उस पर पहाड़ जैसा टर्न ओवर सामने खड़ा है फिर भी यहां के मुखिया को दाद देनी होगी की उन्होंने कम समय में ही बेहतर परफारमेंस दिया । जब उन्होंने इस यूनिट का कार्यभार संभाला था तब महज 960 करोड़ का टर्न ओवर मिला था और अब तीन माह के अंदर ही यह टर्न ओवर करीब 1800 करोड़ पहुंचने वाला है । साफ जाहिर है कि 31 मार्च 2023 तक यह यूनिट 2700 से 3000 करोड़ तक पहुुंचने की कोशिश करेगी ।

ऐसे में महाप्रबंधक वो भी कुछ काबिल जिनका प्रमोशन नहीं हुआ है वह काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं उस पर दो को महाप्रबंधक बनाकर यूनिट से बाहर भेजना और बाहर की यूनिट से इस यूनिट में उत्पादन के पीक पीरियेड में न भेजना किसी के गले नहीं उतर रही है । शॉप में सिर्फ तीन या चार महाप्रबंधक पूरी मुस्तैदी से काम करते हुये देखे जा रहे हैं । वहीं कुछ को दो-दो विभागों का काम सौंप रखा है । ऐसे में इसका असर उत्पादन पर कितना पड़ता है या नहीं यह तो बाद में ही पता चलेगा इधर मुखिया को भोपाल के साथ झांसी यूनिट का काम भी सांैपने से उनका एक कदम भोपाल में और एक कदम झंासी में दिखाई दे रहा है ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...