10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबरखेड़ा में श्रीमद्भागवत हरि कथा- बेटी के जीवन में दो घर होते...

बरखेड़ा में श्रीमद्भागवत हरि कथा- बेटी के जीवन में दो घर होते हैं या तो आप का घर या तो बाप का घर

Published on

भोपाल

श्रमश्री सेवा समिति और अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज के तत्वावधान में बरखेड़ा रामलीला मैदान पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में तीसरे दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कथाकार और समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने सती चरित्र और सती अनुसुइया का चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा कि भारत भूमि में सभी बेटियां अपने पिता से अत्यधिक प्रेम करती हैं और पिता अपनी बेटियों को अत्यधिक वात्सल्य भाव देते हैं।

महाराज ने कहा कि बेटी के जीवन में दो घर होते हैं या तो आप घर या तो बाप घर। धु्रव चरित्र की कथा सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि धु्रज जी को अपनी मौसी की बात से ही वैराग्य हो गया। उन्होंने कहा कि परमात्म प्राप्ति में किसी की बात लगना सर्वोत्तम माना गया है। चाहे वो बात किसी संत, गुरु की हो या महापुरुष की। आगे की कथा में महाराज ने राजा बेन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि माता-पिता के दिए हुए संस्कार ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का कारण बन सकते हैं। असंस्कारी संतान सम्पूर्ण वंश के विनाश का कारण बन जाती है।

इसके बाद महाराज ने पुरंजन जी का उपाख्यान सुनाया। इसमें बताया कि मोह सभी व्याधियों का मूल होता है। कथा सुनने श्रमश्री के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, मुख्य यजमान सारिका विष्णु राने राष्ट्रीय अध्यक्ष आखिल भारतीय लोनारी कुनबी समाज, लक्ष्मण सिंह, रामविलास मालवीय, अर्चना पटेल, महेश मालवीय, आरएन बारस्कर, संतोष राव लिखितकर, जीआर कामतकर, एमआर दाते, रमेश धोटे, पदमाकर ठाकरे, नीलकंठ कामतकर, गणेश महाराज, डॉ. प्रकाश खाड़े, कमल चडोकार, डॉ. राजेश लिखितकर, कृष्णा लिखितकर, सुरेन्द्र धोटे, कुणाल ठाकरे, कुणाल बारस्कर, पवन दवन्डे, जयंत महाले, दुर्गेश गायकवा?, गुणवंत ठाकरे, साहेब राव ठाकरे, दिलीप लिखितकर, नवनीत राने, क्षितिज गलफट, नीलेश देशमुख, निशांत लिखितकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...