उर्फी जावेद इन दिनों शूट की वजह से दुबई में हुए बवाल को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक नया रायता फैला दिया। अपने फोटोज और वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करने वाली उर्फी का नया अतरंगी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी नाश्ते के प्लेट और जूस के ग्लास से अपनी इज्जत छिपाती नजर आ रही हैं। वीडियो पर फैंस के कॉमेंट भी काफी मजेदार हैं।
उर्फी जावेद ने मंगलवार, 27 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उर्फी होटल के कमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन जैसा की उनके फैंस जानते हैं कि उर्फी का कोई काम बिना ट्विस्ट के नहीं होता। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा उन्होंने ऐसा ही किया। उर्फी ने कपड़ों का त्याग कर सिर्फ प्लेट और ग्लास से खुद को कवर किया।
‘मम्मी चप्पल से मारेगी..’
उर्फी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेकफास्ट।’ लेकिन उर्फी का यह ब्रेकफास्ट लोगों को उनकी टांग खिंचाई करने का मौका दे गया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कॉमेंट जरा हटके हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘इसके कैमरामैन के तो मजे हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मैं ऐसे गई तो मम्मी चप्पल से मारेगी।’
