10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedतुनिशा के अंतिम संस्कार में पहुचीं शीजान की मां-बहनें, फूट-फूटकर रो पड़ीं

तुनिशा के अंतिम संस्कार में पहुचीं शीजान की मां-बहनें, फूट-फूटकर रो पड़ीं

Published on

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अंतिम सास ली थी. मौत के 3 दिन बाद पुलिस ने एक्ट्रेस का शव परिवार को सौंपा है. तुनिशा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है. तुनिशा को अंतिम विदाई देने टीवी जगत से कई सेलेब्स और शीजान खान का परिवार पहुंचा है. शीजान खान की मां और बहनें श्मशान घाट पहुंची हैं. तुनिशा की मां का बुरा हाल है. बेटी के अंतिम संस्कार में उनकी मां बेहोश हो गई हैं. इस दौरान परिवारवालों और दोस्तों ने उनकी मां को संभाला.

तुनिशा की मां का बुरा हाल
तुनिशा की आकस्मिक मौत ने उनकी मां को तोड़कर रख दिया है. एक्ट्रेस की मां अब तक जब भी मीडिया के सामने आई हैं बेसुध दिखी हैं. उनकी मां का ऐसा हाल देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं. महज 20 साल की अपनी बेटी को खोना किसी भी मां के लिए भयावह हादसे जैसा है. इस बुरे वक्त में तुनिशा की मां को उनका परिवार हर पल सपोर्ट कर रहा है. तुनिशा की मां ऐसी बेसुध हालत में भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने की जंग में सबसे आगे खड़ी हैं.

कैसे हुई तुनिशा की मौत?
तुनिशा की मौत की वजह बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप बताई जा रही है. तुनिशा सीरियल अलीबाबा के को-स्टार शीजान खान के प्यार में थीं. दोनों का रिश्ता 6 महीने पहले सेट पर शुरू हुआ था. मौत से 15 दिन पहले तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था. तुनिशा को शीजान की बेवफाई ने तोड़ दिया था. एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के चैट्स पढ़ लिए थे. शीजान से अलग होने के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थीं. तुनिशा की मां ने बताया कि धोखा खाने के बाद भी तुनिशा शीजान के साथ रहना चाहती थीं. तुनिशा की मां ने शीजान से उनकी बेटी की जिंदगी में वापस लौटने की विनती की थी. पर शीजान तुनिशा से कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहता था. एक्स बॉयफ्रेंड शीजान की बेवफाई, बेरुखी और डिप्रेशन ने तुनिशा की जान ले ली. 24 दिसंबर को उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दे दी.

क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?
पुलिस कस्टडी में शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप करने का राज खोला. शीजान ने किसी दूसरी महिला संग अफेयर और तुनिशा को धोखा देने की बात से इनकार किया. शीजान का तर्क था क्योंकि वो और तुनिशा अलग-अलग धर्म से थे और उनकी उम्र में भी बड़ा फासला था, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस संग रिश्ता तोड़ा. हालांकि पुलिस को शीजान के इस बयान पर भरोसा नहीं हो रहा. ये भी मालूम पड़ा है कि ब्रेकअप के सवाल पर अब शीजान के आंसू भी निकल रहे हैं. वो पूछताछ के दौरान रो रहा है.

तुनिशा की मां के गंभीर आरोप
एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी के साथ रहते हुए दूसरी लड़की संग रिश्ते बनाए. शीजान पर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस की मां का कहना है कि शीजान को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

कौन थीं तुनिशा?
तुनिशा शर्मा ने 2015 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. सीरियल भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप में वे नजर आई थीं. इसके बाद तुनिशा ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इश्क सुभान अल्लाह, इंटरनेट वाला लव, अली बाबा- दास्तान एक काबुल में काम किया था. कम समय में तुनिशा ने फिल्मों में भी अच्छी खासी पहचान बनाई. वे मूवी फितूर, कहानी 2, बार बार देखो, दबंग 3 में काम कर चुकी थीं. तुनिशा अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थीं. उनके पिता की मौत सालों पहले हो गई थी. तुनिशा को अपनी मां और उनकी मां को बस तुनिशा का ही सहारा था. पर अब मां-बेटी का ये साथ हमेशा के लिए छूट गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...