10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedलाल जोड़े में हुआ तुनिशा का अंतिम संस्कार, सामने आई आख‍िरी तस्वीर

लाल जोड़े में हुआ तुनिशा का अंतिम संस्कार, सामने आई आख‍िरी तस्वीर

Published on

तुनिशा शर्मा तो इस दुनिया से चली गईं…लेकिन अपने पीछे कई दर्द छोड़ गईं. तुनिशा का केस तो अब चलता रहेगा लेकिन उनकी यादें परिवार को दिन-रात कचोटती रहेंगी. तुनिशा 24 दिसंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थीं. मंगलवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया. लाल जोड़े में सजी तुनिशा जाते-जाते हर किसी की आंखें नम कर गईं.

दुल्हन की तरह हुई तुनिशा की विदाई
तीन दिन से तुनिशा की बॉडी मॉर्चुरी में पड़ी अपने अंतिम संस्कार की राह देख रही थी. आखिरकार आज उन्हें इस दुनिया की झंझटों से आजाद किया गया. तुनिशा तनाव में थी, वो बस चले जाना चाहती थी, सारी मुसीबतों और परेशानियों से दूर. इसके लिए तुनिशा ने सुसाइड का रास्ता चुना. तुनिशा को फूलोे से सजे एम्बुलेंस में अंतिम संस्कार की जगह पर लाया गया. जहां सभी ने भीगी आंखों से तुनिशा को अंतिम विदाई दी.

तुनिशा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड स्थित शवग्रह में शाम को 4:26 बजे किया गया. मौके पर तुनिशा की मां के साथ कई रिश्तेदार-दोस्त सभी मौजूद थे. तुनिशा को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार किया गया. तुनिशा के चेहरे का तेज ऐसा था कि, हमेशा के लिए आंखे मूंद लेने के बावजूद….हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. 20 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर लेने वाली तुनिशा की याद में हर किसी आंखें नम दिखाई दी. तुनिशा भले ही कुंवारी थीं, लेकिन उन्हें विदाई देते हुए लाल जोड़े में सजाया गया. शायद यही उनकी ख्वाहिश थी कि वो अपने प्यार की दुल्हन बने.

अंकल ने दी मुखाग्नि
तुनिशा को उनके अंकल परमबीर सिंह ने मुखाग्नि दी. ये मंजर उनकी मां से देखा ना गया. पहले से बेसुध मां, बेहोश होकर गिर पड़ीं. तुनिशा की मां को करीबियों ने लाख संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं दिखा. अंतिम संस्कार के बाद उन्हें गोद में उठा कर वहां से घर ले जाया गया. तुनिशा की दशक्रिया 5 जनवरी को उनके होम टाउन चंडीगढ़ में किया जाएगा. 4 जनवरी को तुनिशा का जन्मदिन मनाया जाता था, इसलिए दशक्रिया की विधि को एक दिन बाद का रखा गया है.

तुनिशा के अंतिम संस्कार के वक्त एक्स-बॉयफ्रेंड और मौत का आरोपी शीजान खान का परिवार भी मौजूद था. शीजान की मां और दोनों बहने तुनिशा के बेहद करीबी मानी जाती थीं. दोनों बहनें तुनिशा को फूट-फूटकर रो पड़ीं. शीजान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूछताछ के लिए शीजान को 4 दिन की कस्टडी में भेजा गया था. पुलिस का कहना है कि शीजान बार बार अपने बयान बदल रहा है. वो ब्रेकअप की सही वजह नहीं बता पा रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...