7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के 10 विरोधियों की अब तक रहस्‍यमय मौत, कोई खिड़की से...

पुतिन के 10 विरोधियों की अब तक रहस्‍यमय मौत, कोई खिड़की से गिरा, कोई फांसी पर मिला

Published on

मॉस्‍को

24 फरवरी को जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई है तब से लेकर अब तक रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के 10 आलोचकों की रहस्‍यमय हालत में मौत हो चुकी है। हाल ही में भारत के ओडिशा राज्‍य में रूसी बिजनेस टायकून पावेल एंतोव की लाश एक होटल में मिलने से सनसनी मच गई। एंतोव सॉसेज टायकून थे और अपने 65वें बर्थडे के मौके पर भारत में मौजूद थे। ओडिशा के रायगढ़ स्थित एक फाइव स्‍टार होटल की खिड़की से गिरकर हुई मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। पूर्वी मॉस्‍को की व्‍लादिमीर सिटी में एंतोव एक जाना-माना नाम थे। उन्‍होंने पुतिन के यूक्रेन हमले का विरोध किया था। उन्‍होंने मीट कंपनी व्‍लादिमीर स्‍टैंडर्ड की शुरुआत की थी। एंतोव की मौत कई तरह के सवाल खड़ी कर रही है। उनसे पहले कई प्रतिष्ठित रूसी नागरिकों की रहस्‍यमय मौत पुतिन को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है।

क्‍या थी एंतोव की गलती
जून में एंतोव ने यूक्रेन पर मिसाइल हमले का विरोध अपनी तरह से किया था। व्‍हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में एंतोव ने विरोध जताया था। यूक्रेन की राजधानी कीव के तहत शेवचेनकिवस्की जिले पर हुए मिसाइल हमले में सात सात की बच्‍ची और उसकी मां घायल हो गए थे। वहीं एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी जिसे उस बच्‍ची का पिता माना गया था। हमले से दुखी एंतोव ने लिखा था, ‘एक बच्‍ची को मलबे से निकाल लिया गया है। ऐसा लगता है कि बच्‍ची के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां को क्रेन से निकाला गया था। वह एक पत्‍थर के नीचे दबी थी।’ इसके बाद उन्‍होंने लिखा, ‘सच कहूं तो यह इसे आतंकवाद के अलावा कुछ और कहना बहुत मुश्किल है।’

सबसे अमीर सांसद
कहा जा रहा है कि एंतोव छत से कूद गए थे लेकिन रूसी अधिकारियों की मानें तो वह खिड़की से गिर गए थे। एंतोव को साल 2019 में रूस के सबसे अमीर सांसद थे। उनकी मौत से पहले उनके दोस्‍त व्‍लादिमीर बुदानोव की लाश भी उसी होटल से मिली थी।बताया जा रहा है कि बुदानोव की मौत स्‍ट्रोक की वजह से हुई थी। एंतोव, कृषि नीति और पर्यावरण बनी कमेटी के मुखिया भी थे। एंतोव के व्‍हाट्सएप मैसेज के यूक्रेन में विशेष सैन्‍य अभियान का विरोध माना गया था। हालांकि उन्‍होंने कहा था कि यह मैसेज गलती से उनके मैनेजर ने पोस्‍ट कर दिया था।

खुद को मारी गोली
एंतोव के अलावा 52 साल के पावेल चेलनिकोव की लाश भी मॉस्‍को में उनके अपार्टमेंट में मिली थी। उनकी मौत गोली लगने से हुई थी। रूसी मीडिया का दावा था कि चेलनिकोव ने खुद को गोली मार ली थी। चेलनिकोव सरकारी रेल कंपनी में ऑफिसर थे। मौत के कुछ ही दिनों पहले उन्‍होंने अपने परिवार के साथ छुट्टी की फोटोग्राफ शेयर की थी। ऐसे में जब उनकी खुदकुशी की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। कहा गया कि रूस की रेलवे पर पुतिन सरकार का काफी दबाव था। रूसी मीडिया के मुताबिक रेलवे यूक्रेनी हैकर्स से अपना बचाव नहीं कर सकी और ऐसे में इसे अपना नेटवर्क बंद करना पड़ गया था। इसके वजह से जंग के समय होने वाली जरूरी सामान की सप्‍लाई पर खासा असर पड़ा था। 27 फरवरी को इस कंपनी पर यूरोपियन यूनियन (EU) की तरफ से प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

सीढ़ी से गिरे अधिकारी
चेलनिकोव की मौत से कुछ ही हफ्तों पहले पुतिन के करीबी रहे अनातोली गेराशचेंको की उस समय मौत हो गई थी जब वह फ्लाइट्स की सीढ़‍ियों से उतर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 73 साल के गेराशचेंको जो एक एविएशन प्रमुख भी थे वह मॉस्‍को एविएशन इंस्‍टीट्यूट (MAI) की कई सीढ़‍ियों से गिर गए थे। कहा गया कि गिरते ही उनकी मौत हो गई थी। गेराशचेंको के बारे में कहा गया था कि कुछ साल पहले वह राष्‍ट्रपति पुतिन के करीबियों की लिस्‍ट से बाहर हो गए थे। इस वजह से सात साल पहले उन्‍हें रेक्‍टर का पद छोड़ना पड़ा था।

सितंबर में रूस के लिए आर्कटिक संसाधन डेवलप करने वाले पुतिन के करीबी रहेइवान पेचोरिन की मौत भी काफी रहस्‍यमय मानी गई थी। 29 साल के पेचोरिन नाव से गिर गए थे और उसी समय उनकी मौत हो गई। पेचोरिन वह व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने रूस के लिए आर्कटिक में कई संसाधनों को तलाशा था।

गैराज में मिली डेडबॉडी
इसी तरह से रूस के तेल बिजनेस राविल मैगनाओव भी रहस्‍यमय हालत में मर गए थे। 64 साल के मैगनाओव रूसी तेल कंपनी लकऑयल के मुखिया थे। मॉस्‍को के सेंट्रल क्‍लीनिक हॉस्‍पिटल से गिरकर उनकी मौत ने हर किसी को सन्‍न कर दिया था। अस्‍पताल की छठी मंजिल से गिरकर मरे मैगनाओव की मौत को काफी रहस्‍यमय माना गया था। 25 फरवरी को यानी यूक्रेन जंग के शुरू होने के एक दिन बाद रूसी गैस कंपनी गैजप्रोम के एक सीनियर डिप्‍टी डायरेक्‍टर जनरल रैंक के अधिकारी एलेक्जेंडर टायुलाकोव की लाश उनकी गर्लफ्रेंड को मिली थी। 61 साल के एलेक्‍जेंडर की लाश उनके घर के गैराज में मिली थी।

गोली मारकर हत्‍या
एलेक्‍जेंडर की मौत से तीन हफ्ते पहले ही लेनिनग्राड क्षेत्र में एक और एलीट सोसायटी में 60 साल के लियोनिद शुलमैन की डेडबॉडी मिली थी। वह गैजप्रॉम इनवेस्‍ट में ट्रांसपोर्ट हेड थे। शुलमैन की लाश बाथरूम में मिली थी और उन पर कई बार हमला किया गया था। इसी तरह से गैजप्रॉमबैंक के वाइस प्रेसीडेंट रहे 51 साल के व्‍लादिस्‍लाव एवायेव को उनके मॉस्‍को स्थित पेंटहाउस में गोली मार दी गई थी।

फांसी पर झूले एक विरोधी
55 साल के सर्गेई प्रोटोसेन्‍या की डेडबॉडी तो स्‍पेन में फांसी पर झूलती हुई मिली थी। मार्च में रूस के अरबपति वसीली मेलनिको, उनकी पत्‍नी और दोनों बेटों की लाशें निजनी नावोगरट के एक लग्‍जरी अपार्टमेंट में झूलती हुई मिली थीं। उनके शरीर पर चोटों के निशाना मिले थे। पुलिस ने इस घटना पर कहा था कि मेलनिको ने पहले अपने परिवार की जान ली और उसके बाद खुदकुशी कर ली थी। हालांकि पड़ोसियों का कहना था कि उन्‍हें इस बात पर भरोसा नहीं है कि मेलनिको अपने परिवार या किसी और का कुछ बुरा कर सकते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...