21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिक्या सर्दी नहीं लगती? राहुल गांधी बोले- T Shirt ही चल रही...

क्या सर्दी नहीं लगती? राहुल गांधी बोले- T Shirt ही चल रही है…जब काम नहीं चलेगा, देखेंगे

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इन दिनों 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. यात्रा के दौरान राहुल गांधी सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बावजूद राहुल गांधी की टी शर्ट वाली तस्वीरें न सिर्फ छाई हुई हैं, बल्कि हर तरफ इसे लेकर चर्चा है. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि इतनी ठंड में राहुल गांधी कैसे सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? जब राहुल गांधी से उनकी टी शर्ट को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है. इस दौरान राहुल गांधी टी शर्ट में ही कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे. जब राहुल गांधी से टी शर्ट को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि T Shirt ही चल रही है. जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे.

ब्रेक पर है भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त 9 दिन के ब्रेक पर है. यात्रा 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से शुरू होगी और तीन जिलों को कवर करेगी. 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से यात्रा की शुरुआत होगी और ये अगले दिन यानी 4 जनवरी को बागपत जिले मवी कलां पहुंचेगी. 4 जनवरी को ही भारत जोड़ो यात्रा बागपत, बागपत के ही सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत पहुंचेगी. यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी.

5 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा ऐलम से शामली में प्रवेश करेगी. शामली के ही कांधला, ऊंचागांव और कैराना तक ये यात्रा यूपी में रहेगी. शामली के कैराना के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी. यानी यूपी में राहुल गांधी की पदयात्रा तीन दिन में तीन जिलों से गुजरेगी.

करीब 3000 किलोमीटर का पैदल सफर पूरा 
यात्रा ने 107 दिन में 9 राज्यों के 46 जिले कवर किए हैं और करीब 3000 किमी की यात्रा पूरी कर ली है. अब सिर्फ 548 किमी की यात्रा बाकी है. कांग्रेस ने 150 दिन में 3500 किमी पैदल यात्रा का टारगेट बनाया है. अभी 3 राज्यों यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से यात्रा का गुजरना बाकी है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...