10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedतुनिशा को धोखा दे रहा था शीजान? पुलिस ने लगाया सीक्रेट गर्लफ्रेंड...

तुनिशा को धोखा दे रहा था शीजान? पुलिस ने लगाया सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता, कौन है वो?

Published on

हंसती-खिलखिलाती एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गईं. तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. तुनिशा का बीते दिन अंतिम संस्कार हुआ. लाल जोड़े में सजी तुनिशा को विदाई देते हुए हर किसी की आंखों में मायूसी और गम के आंसू दिखे. तुनिशा तो चली गईं, लेकिन उनके सुसाइड केस की गुत्थी उलझती जा रही है. अब पुलिस को इस मामले में नई जानकारी मिली है.

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पुलिस ने लगाया पता
तुनिशा शर्मा के सुसाइड करने का जिम्मेदार एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को माना जा रहा है. तुनिशा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था. शीजान के कई दूसरी लड़कियों संग संबंध थे. शीजान ने तुनिशा को छोड़ दिया था. इसी बात से परेशान होकर तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया.

तुनिशा की मां के आरोपों के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अब पुलिस ने भी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि कर दी है. जानकारी के मुताबिक, वालीव पुलिस ने लड़की की पहचान की है, लेकिन अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है. साथ ही शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के पुराने डिलीट किये हुए चैट रिट्रीव करने बाकी है.

पुलिस ने सेट से जब्त किया DVR
पुलिस ने सेट पर हुए शूट का DVR कब्जे में कर लिया है. पुलिस उससे ये समझने की कोशिश कर रही है कि क्या शूट के बीच दोनों के बीच कोई ऐसी बात हुई, जो उनके चेहरों के हाव भाव से समझी जा सके.

वालीव पुलिस ने रॉ फुटेज भी कब्जे में लिया है. पुलिस की पूछताछ में शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की बात सामने आने से इस केस ने नया मोड़ ले लिया है. शीजान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पुलिस ने नाम और डिटेल्स रिवील नहीं किया है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि XYZ लड़की की जांच बाकी है.

शीजान अभी पुलिस कस्टडी में ही है. ऐसे में पुलिस पहले शीजान संग पूछताछ पर फोकस कर रही है. पुलिस का कहना है कि वो लड़की से बाद में पूछताछ करेगी. अब शीजान और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड संग बातचीत में कौन सी नई जानकारी सामने आती है, वो इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...