10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedगोवा में मलाइका को अमृता पर आया गुस्सा, जोर से चिल्लाईं, देखते...

गोवा में मलाइका को अमृता पर आया गुस्सा, जोर से चिल्लाईं, देखते रहे लोग

Published on

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में हैं. अपने शो में मलाइका कभी स्टैंडअप कॉमेडी करती हैं. वहीं कभी वो अपनी लाइफ को लेकर गंभीर बातें शेयर करती हैं. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका, अपनी बहन अमृता अरोड़ा पर नाराज होती नजर आईं. वजह थोड़ी हैरान कर देने वाली है.

बहन पर क्यों भड़कीं मलाइका?
‘मूविंग इन विद मलाइका’ पर पहले मलाइका ने खुद को छोटी बहन अमृता से खूबसूरत बताया. ये भी कहा कि उसका पति अमीर है और मैं स्टैंड अप कर रही हूं. वहीं अब मलाइका, अमृता पर चिल्लाती दिख रही हैं. ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका को अपनी बहन अमृता के साथ हॉलीडे पर देखा गया.

शो के प्रोमो में देखा गया कि अमृता और मलाइका गोवा के एक रेस्टोरेंट में लंच करके बाहर निकल रही होती हैं. बाहर निकलते हुए मलाइका को महसूस होता कि उनका फोन उनके पास नहीं है. फोन ना पाकर मलाइका का पारा हाई हो जाता है. मलाइका फोन गुम होने का जिम्मा भी अमृता के सिर फोड़ती हैं. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. बात इतनी आगे बढ़ती है कि अमृता चिढ़ कर मलाइका से उन्हें अकेला छोड़ देने के लिए कहती हैं.

अमृता ने किया डांस
प्रोमो की शुरूआत मलाइका अरोड़ा के डांस होती है. रेस्टोरेंट के अंदर मलाइका को टेबल जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है. मलाइका डांस में मस्त होती हैं. वहीं दूसरी ओर अमृता और वहां मौजूद लोग उन्हें चीयर कर रहे होते हैं. सब बढ़िया चल रहा होता है. इतने में मलाइका, अमृता पर चीखते हुए कहती हैं, ‘मेरा फोन, तुमने कुछ किया क्या? प्रैंक है?’ अमृता कहती हैं, ‘ये प्रैंक नहीं हैं.’ अमृता और मलाइका ने लोगों से वीडियो ना बनाने की रिक्वेस्ट भी की.

वहीं जब दोनों बहनें रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए गुस्से में दिखीं. अमृता, मलाइका से कहती हैं, ‘तुम कुछ भी कह देती हो. रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों ने देखा कि क्या हुआ.’ इसके जवाब में मलाइका कहती हैं, ‘कुछ नहीं हुआ. मेरा फोन खो गया. मैंने तुम्हें फोटो क्लिक करने के लिए फोन दिया था. इसके बाद मैंने अपना फोन नहीं छुआ.’ वहीं अमृता कहती हैं कि ‘मुझे कुछ नहीं कहना.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...