10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअडानी ने बताया, कैसे उनकी तरक्की में राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और...

अडानी ने बताया, कैसे उनकी तरक्की में राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और मनमोहन का बड़ा योगदान

Published on

नई दिल्ली,

उद्दोगपति गौतम अडानी ने कम समय में बड़ी सफलता हासिल की है. वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं. भारत में तो उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है. अब विपक्ष आरोप लगाता है कि साल 2014 के बाद ही गौतम अडानी को इतनी जबरदस्त सफलता मिली है. आरोप लगाया जाता है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतना सपोर्ट किया, इस वजह से अडानी इतना आगे बढ़ सके. लेकिन आजतक को दिए खास इंटरव्यू में गौतम अडानी ने साफ कर दिया है कि उनकी सफलता के पीछे किसी एक इंसान या सरकार का हाथ नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी उनकी तरक्की में बड़ा योगदान रहा है.

अडानी की सफलता में कई सरकारों का योगदान
इंडिया टुडे समूह के ग्रुप से बातचीत के दौरान गौतम अडानी ने कहा है कि कई लोगों को जानकर आश्चर्य होगा कि मेरा सफर जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुआ, जब उन्होंने एग्ज़िम पॉलिसी को बढ़ावा दिया और पहली बार कई चीजें OGL लिस्ट में आई. इससे मेरा एक्सपोर्ट हाउस शुरू हुआ. अगर वो न होते तो मेरी शुरुआत ऐसी न होती. दूसरा मौका 1991 में आया जब नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधार शुरू किए. मेरे साथ बहुत लोगों को इसका फायदा हुआ. इस बारे में पहले ही बहुत लिखा जा चुका है. तीसरा मौका 1995 में आया जब केशुभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने. तब तक सिर्फ मुंबई से दिल्ली तक का एनएच-8 विकसित हुआ था. उनकी दूरदर्शिता और पॉलिसी के बदलाव से मुझे मुंडरा पर अपना पहला पोर्ट बनाने का मौका मिला. चौथा मौका 2001 में आया जब गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की दिशा दिखाई. उनकी नीतियों से गुजरात में आर्थिक बदलाव के साथ अविकसित क्षेत्रों का भी विकास हुआ. उससे उद्योग और रोज़गार का विकास हुआ.

पीएम मोदी के नेतृत्व से अडानी कितना खुश?
अब जब अडानी से सवाल पूछा गया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को किस प्रकार से देखते हैं. इस पर भी उन्होंने एक विस्तृत जवाब दिया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक प्रगतिशील नेतृत्व दिया है. उनकी नीतियों ने हर भारतीय की जिदंगी में बदलाव किया है. उनकी कोशिश से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ सामाजिक विकास भी हुआ है. उनकी नीतियों से देश में औद्योगिक और आर्थिक विकास हुआ है. आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया ने व्यापार और उत्पादन के नए मौके बनाए और लाखों लोगों को रोज़गार दिया. प्रधानमंत्री जी ने खेती और देश के अविकसित क्षेत्रों को भी प्रगति पथ पर डाला. स्वच्छ भारत, जनधन योजना, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर और आयुष्मान भारत ने देश में परिवर्तन की नई दिशा दिखाई.

आलोचना का कैसे सामना करते हैं अडानी?
इतनी तरक्की के बावजूद भी गौतम अडानी को कई वर्गों से विरोध का सामना करना पड़ता है. उन पर कई तरह के आरोप भी लग जाते हैं. आजतक से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा है कि हार मानना अडानी कल्चर का हिस्सा नहीं रहा. वे कहते हैं कि इतने सालों में अडानी ग्रुप ने मज़बूत और प्रोफेशनल टीम तैयार की है. ये टीम ऊर्जावान है और समस्याओं का हल निकालने में विश्वास रखती है. मैंने भारत जैसे प्रजातंत्र में अपने कौशल को विकसित किया है. मुझे और मेरे ग्रुप को विश्वास है कि हम दुनिया के किसी भी हिस्से में कारोबार कर सकते हैं…. मैंने बचपन से ही कई परेशानियों का सामना किया और हर बार मुझे बेशकीमती सबक मिला.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...