7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'रामायण' शो फेम दीपिका चिखलिया ने शेयर किया डांस वीडियो, हुईं ट्रोल

‘रामायण’ शो फेम दीपिका चिखलिया ने शेयर किया डांस वीडियो, हुईं ट्रोल

Published on

एक समय था जब लोग टीवी पर ‘रामायण’ देखने के लिए उत्साहित रहते थे. 1987 में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोलता था. ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका अरुण गोविल ने निभाई थी. वहीं मां सीता का रोल दीपिका चिखलिया ने निभाया था. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अपने रोल सिर्फ निभाए ही नहीं, बल्कि उसे जिया भी. दर्शक ‘रामायण’ देखने के बाद इन्हें सच का भगवान मान बैठे थे. वहीं अब दीपिका अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं.

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया डांस वीडियो 
‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर अकसर ही तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वो शरारा पहनकर ‘ओ मेरे सोना रे’ गाने पर थिरकती दिख रही हैं. वीडियो में दीपिका चिखलिया अपनी अदाओं और लटकों-झटकों से फैंस को इंप्रेस करती नजर आईं.

हालांकि, कुछ लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसलिये एक तरफ दीपिका ने वीडियो शेयर किया. वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. एक यूजर ने लिखा कि ‘आपको ये सब शोभा नहीं देता.’ वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘आपकी छवि अलग है. इसे बनाए रखें. वरना भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचेगी.’ कुछ दीपिका चिखलिया को खरी-खोटी सुना रहे हैं. इनमें से कई ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि ये उनकी पर्सनल लाइफ है. इसलिये उन्हें गलत कहना, गलत होगा.

देखते ही भावुक हो जाते थे फैंस 
‘रामायण’ में दीपिका चिखलिया ने मां सीता के रोल को बेहद खूबसूरती से निभाया. ‘रामायण’ में दीपिका को सीता के रोल में देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें असल में भी पूजना शुरू कर दिया. इसलिये उन्हें दर्शकों से बेहद प्यार और सम्मान मिला. हालांकि, ‘रामायण’ के बाद दीपिका चिखलिया को दूसरे प्रोजेक्ट्स मिलने में थोड़ी दिक्कते हुईं. क्योंकि लोग उन्हें उसी तरह के किरदारों में देखना चाहते थे. इसके बाद दीपिका चिखलिया ने बॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख किया. वो ‘विक्रम बेताल’, ‘घर संस्कार’, ‘खुदाई’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अब देखते हैं कि दीपिका लोगों के इन कमेंट्स का क्या जवाब देती हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...