7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसुशांत का पोस्‍टमॉर्टम किसने किया पता नहीं- तीखे सवालों के झोल में...

सुशांत का पोस्‍टमॉर्टम किसने किया पता नहीं- तीखे सवालों के झोल में फंसे हत्‍या का दावा करने वाले रूपकुमार शाह

Published on

हाल ही कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने यह दावा कर चौंका दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था। रूपकुमार शाह ने कहा था कि जब सुशांत की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए लाई गई थी तो उन्होंने उसे देखा था। गर्दन से लेकर हाथ और पैर पर चोटों के निशान थे और वह सुसाइड नहीं लग रहा था। रूपकुमार शाह के इस दावे के बाद हर तरफ सनसनी मच गई। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत मिले थे और तब से लेकर अभी तक उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी है। सीबीआई अभी भी इस केस की जांच कर रही है। ऐसे में जब रूपकुमार शाह ने सामने आकर सुशांत के मर्डर का दावा किया तो हर किसी के होश उड़ गए। रूपकुमार से अब इसी दावे को लेकर कुछ सवाल किए गए, जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं निकला। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपकुमार शाह से जो भी सवाल पूछे गए, उनके जवाब पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

रूपकुमार शाह से तीखे सवाल, मिले गोल-मोल जवाब
रूपकुमार शाह से जब पूछा गया कि Sushant Singh Rajput की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर उनके घरवालों ने कोई सवाल क्यों नहीं उठाया? इस पर रूपकुमार शाह के पास कोई जवाब नहीं था। जब रूपकुमार से उन डॉक्टरों के बारे में पूछा गया, जिन्होंने सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें डॉक्टरों के नाम याद नहीं है। चूंकि डॉक्टरों ने उस समय कोविड किट पहनी हुई थी, इसलिए उन्हें पहचान भी नहीं सकते।

सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर के बारे में नहीं जानते रूपकुमार
जो रूपकुमार शाह यह दावा कर रहे थे कि अगर सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी तो वह जरूर जाएंगे और सारी बात बताएंगे, उनके पास अब पूछे गए एक भी सवाल का जवाब नहीं था। रूपकुमार शाह का कहना था कि सुशांत की हड्डियां तोड़ी गई थीं। उनके पैर की हड्डी भी टूटी थी और मुंह देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे मुक्का मारा गया हो। इसी को लेकर जब रूपकुमार शाह से पूछा गया कि क्या ये बातें सुशांत के परिवारवाले और बहनों ने नोटिस नहीं की थीं? तो रूपकुमार कोई जवाब नहीं दे पाए। रूपकुमार से यह भी सवाल किया गया कि सुशांत की मौत किस वजह से हुई, इस पर अब तक उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने संदेह नहीं उठाया। इस पर रूपकुमार ने कहा कि हो सकता है कि उनका परिवार इस बारे में नहीं जानता होगा।

ढाई साल तक चुप क्यों रहे रूपकुमार शाह? दिया यह जवाब
रूपकुमार शाह ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर ढाई साल बाद सामने आकर बोलने की हिम्मत दिखाई। आखिर ढाई साल तक वह चुप क्यों रहे? इस सवाल के जवाब में भी वह चुप रहे। वह कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए और बस इतना ही कहा कि तब उन्हें महाराष्ट्र की तत्कालीन सरकार पर भरोसा नहीं था।

उधर रूपकुमार शाह के दावे के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सीबीआई से इस केस में क्लोजर देने के साथ-साथ रूपकुमार की सुरक्षा की भी मांग की। एक्टर शेखर सुमन भी सामने आए हैं और उन्होंने भी सीबीआई से इस मामले में एक्टर को इंसाफ देने और रूपकुमार की सुरक्षा की मांग की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...