24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन ने रूसी अल्‍टीमेटम को किया खारिज तो भड़के पुतिन ने की...

यूक्रेन ने रूसी अल्‍टीमेटम को किया खारिज तो भड़के पुतिन ने की 100 मिसाइलों की बौछार, मची तबाही

Published on

कीव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अल्‍टीमेटम को जेलेंस्‍की के खारिज करने के बाद रूस ने गुरुवार को 100 मिसाइलों की बारिश से यूक्रेन को धुआं-धुआं कर दिया। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के सलाहकार ओलेकसी ने बताया कि रूस ने देश के कई शहरों को अपनी मिसाइलों से निशाना बनाया है। यही नहीं रूसी मिसाइलों ने राजधानी कीव पर भी हमला बोला है। रूसी मिसाइलें अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्‍टम के बाद भी कीव पर हमला करने में सक्षम रहीं।

ओलेकसी ने कहा, ‘ रूस की ओर से भीषण हवाई हमला किया गया। 100 से ज्‍यादा मिसाइलों की बारिश की गई।’ कीव के अलावा, झयतोमयर और ओडेसा में भी जोरदार धमाके सुने गए। कई शहरों में बिजली काट दी गई। इससे पहले यूक्रेन ने लावरोव के अल्‍टीमेटम के जवाब में एक शांति योजना दी थी। यूक्रेन की इस योजना को रूस ने खारिज कर दिया था। रूस ने कहा कि जेलेंस्‍की रूस की ओर से यूक्रेन के 4 अलग किए गए हिस्‍सों के सत्‍य को स्‍वीकार कर लें।

यूक्रेन ने 1,400 ड्रोन खरीदे
इस बीच यूक्रेन में अधिकारियों ने कहा कि देश की राजधानी कीव समेत अनेक क्षेत्र बृहस्पतिवार को रूस के मिसाइल हमले का सामना कर रहे हैं। देश के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तड़के हवाई हमले की प्रति चौकन्ने करने वाले सायरन बजने लगे। कीव में क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि जारी मिसाइल हमले से बचाव के लिए वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि कुछ रूसी मिसाइलों को मार गिराया गया।

यूक्रेन के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर रूसी हमलों की कड़ी में बृहस्पतिवार का हमला ताजा है। मॉस्को अक्टूबर से हर सप्ताह इस तरह के हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेन ने करीब 1,400 ड्रोन खरीदे हैं, जिनमें से ज्यादातर टोही हैं जबकि कई ड्रोन को लड़ाकू मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है ताकि रूसी सेना द्वारा आक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन को मार गिराया जा सके। यूक्रेन के प्रौद्योगिकी मंत्री ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के डिजिटल प्रौद्योगिकी मंत्री मिखाइलो फेदेरोव ने यूक्रेन-रूस युद्ध को इंटरनेट युग का पहला बड़ा युद्ध बताया। उन्होंने संघर्ष को बदलने के लिए एलन मस्क के स्टारलिंक जैसे ड्रोन और सैटेलाइट इंटरनेट प्रणाली को इसका श्रेय दिया।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...