24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'गजब पागलपन है...', हेलीकॉप्टर-जेट खरीद को लेकर बीजेपी पर हत्थे से उखड़े...

‘गजब पागलपन है…’, हेलीकॉप्टर-जेट खरीद को लेकर बीजेपी पर हत्थे से उखड़े नीतीश

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे। प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और बाहर से आए तमाम सिख धर्मावलंबियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी। इसके बाद नीतीश कुमार से जब बीजेपी के बयान पर सवाल पूछे गए तो वो बिफर गए। ये सवाल बिहार में जेट और हेलीकॉप्टर की खरीददारी से जुड़ा था। इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

गजब पागलपन है- नीतीश
हत्थे से उखड़े नीतीश ने जेट और हेलीकॉप्टर खरीदारी पर बीजेपी के बयान को पागलपन तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि ‘पहले यह लोग हेलीकॉप्टर और जेट खरीदने की बात करते हैं और अब वह इसका विरोध कर रहे हैं। जेट पहले से खरीदे हुए हैं। उनको ट्रेनिंग के लिए रखा गया है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या बोलता है।’

राहुल की यात्रा पर भी बोले नीतीश
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा अलग-अलग पार्टियों का अलग-अलग कार्यक्रम होता है। उससे हमें क्या दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उन्होंने प्रकाश पर्व पर बोलते हुए कहा ‘हम लोग गुरु गोविंद सिंह की जयंती सालों से मनाते आ रहे हैं। 350वीं जयंती भी हमलोगों ने धूमधाम से मनाई। उन्होंने कहा कि पटना सिटी का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दुनिया के लोग यहां आते हैं, यह बहुत खुशी की बात है। यह हमारा सौभाग्य है कि पटना सिटी में गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ।’

बिहार में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा
बताते चलें कि, प्रकाश पर्व के मौके पर राजधानी पटना से सटे सिटी इलाके के चप्पे-चप्पे को सजाया गया है। इस साल गुरु गोविंद सिंह की 356 वी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बिहारवासियों सहित देश के सभी सिख श्रद्धालुओं को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामना दी और बिहार के अमन चैन की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया और हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...