24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमैंने खूंटा गाड़ दिया तो मोदी भी नहीं हिला सकते... BJP नेता...

मैंने खूंटा गाड़ दिया तो मोदी भी नहीं हिला सकते… BJP नेता ओम माथुर का बयान

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता ओम माथुर ने ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा में है. भाजपा नेता के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मच गई है. दरअसल, इस समय राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में जनआक्रोश रैली निकाल रही है. इस रैली के बीच माथुर ने कहा कि उन्होंने जिसका टिकट फाइनल कर दिया, उसे कोई भी नहीं काट सकता.

जानकारी के अनुसार, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर ने मंगलवार को राजस्थान के नागौर की परबतसर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया. यह सभा जन आक्रोश रैली को लेकर आयोजित की गई थी. इस दौरान सभा में ओम माथुर ने कहा कि मैंने जिसका टिकट फाइनल कर दिया, उसका पीएम मोदी भी टिकट नहीं काट सकते हैं.इस दौरान ओम माथुर ने सभा में कहा कि चुनाव लड़ने वालों की टिकट चाहे जयपुर से जाए या फिर दिल्ली से, मेरे खूंटा गाड़ने के बाद उसे कोई नहीं हिला सकता.

‘अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बन चुका हूं’
सभा को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने कहा कि मैं केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य हूं. मैंने जो खूंटा गाड़ दिया तो उसे कोई मोदी भी नहीं हिला सकता. ओम माथुर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाजपा नेता ओम माथुर का इस तरह का बयान सामने आने के बाद पार्टी के युवा कार्यकर्ता नाराज दिख रहे हैं. माथुर की इस बयानबाजी को पसंद नहीं किया जा रहा है.

ऐसा भी माना जा रहा है कि माथुर के इस बयान का सीधा असर पीएम मोदी और भाजपा की छवि पर पड़ सकता है. बता दें वर्तमान में ओम माथुर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं और वे लगातार बयानबाजी कर चर्चा में हैं. इससे पहले उन्होंने जयपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कई बयान दिए थे, जो सुर्खियों में रहे हैं.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...