12.5 C
London
Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedमेकर्स आस्था और संस्कृति का रखें ख्याल- 'बेशरम रंग' पर कैंची चलाने...

मेकर्स आस्था और संस्कृति का रखें ख्याल- ‘बेशरम रंग’ पर कैंची चलाने के बाद सेंसर बोर्ड की नसीहत

Published on

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और पिछले काफी समय से इसके गाने ‘बेशरम रंग’ पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकीनी पर काफी बवाल मचा। कई हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने ‘पठान’ का विरोध किया और फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने या फिर विवादित सीन में बदलाव करने की मांग की थी। इस पूरे विवाद के बीच अब सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी का बयान आया है। प्रसून जोशी ने कहा है कि मेकर्स फिल्म बनाते समय देश की संस्कृति और आस्था का ख्याल रखें। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को गाने में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रसून जोशी ने कहा कि जब फिल्म रिलीज होगी तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रसून जोशी ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता ऐसे काम करें कि गलतफहमी की गुंजाइश न हो।

Prasoon Joshi ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माताओं को इस बात को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है कि कोई विवाद न हो। Shah Rukh Khan और Deepika Padukone स्टारर Pathaan को हाल ही फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिशेन कमिटी के पास भेजा गया था। प्रसून जोशी के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं को ‘पठान’ में विवादित सीन्स को बदलने की सलाह दी गई।

‘निर्माता ऐसे काम करें, गलतफहमी की गुंजाइश न हो’
‘एएनआई’ से बातचीत में प्रसून जोशी ने कहा, ‘निर्माताओं को नियमों के मुताबिक संशोधन की सलाह दी गई है। निर्माता ऐसे काम करें कि गलतफहमी की गुंजाइश न हो।’ प्रसून जोशी ने यह भी कहा कि संवेदनाओं और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल काम है। प्रसून जोशी ने कहा, ‘हमारे देश की संस्कृति और आस्था बेहद गौरवशाली है। इसलिए ऐसा कुछ न तो बनाया जाए और न ही परोसा जाए जिससे इसे ठेस पहुंचे। मैंने पहले भी कहा है कि निर्माताओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो अपने और दर्शकों के बीच विश्वास बनाए रखें और इसके लिए उन्हें इस दिशा में काम करते रहना चाहिए।’

हिंदू और मुस्लिम संगठनों का विरोध, जलाए पुतले
‘पठान’ का ‘बेशरम गाना’ 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था और तभी से इस पर बवाल मचा है। हिंदू संगठनों का दावा था कि इसमें भगवा रंग के साथ-साथ हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है। वहीं कुछ मुस्लिम संगठनों ने ‘पठान’ को ही मुसलमानों के खिलाफ बताया था। इसी को लेकर देश में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोग गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण के पुतले जलाए थे। वहीं हिंदू सेना, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी ने ‘बेशरम रंग’ के आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने के लिए सेंसर बोर्ड के प्रसून जोशी को लेटर लिखा था। लेटर में मांग की गई थी कि न सिर्फ फिल्म के विवादित बोल हटाए जाएं, बल्कि अश्लील सीन भी हटाए जाएं।

रंग पर विवाद पर यह बोले प्रसून जोशी
कुछ लोगों ने ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताई थी। इस पर सवाल किए जाने पर प्रसून जोशी ने कहा कि वह रंग को लेकर निष्पक्ष रहे हैं और जब फिल्म रिलीज होगी तो एक बार सभी के सामने सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ‘पठान’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसमें जॉन अब्राहम भी हैं। साथ ही सलमान खान का कैमियो रोल भी है।

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...