10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलऋषभ पंत के एक्सीडेंट से कोहराम, सहवाग से शमी तक ने सलामती...

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से कोहराम, सहवाग से शमी तक ने सलामती के मांगी दुआएं

Published on

नई दिल्ली

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें चोटें आई हैं। पंत (25) के करीबी सूत्रों ने बताया कि रुड़की में अपने घर जा रहे क्रिकेटर को दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

सूत्र ने कहा, ‘जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई तब पंत खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें तुरंत सक्षम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगे के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।’ पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले एक कार्यक्रम के लिए एनसीए में शामिल होना है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

उनके हादसे से क्रिकेट वर्ल्ड में कोहराम मचा हुआ है। क्रिकेटर से लेकर फैंस तक अपने हीरो की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण से लेकर मोहम्मद शमी, अभिनव मुकुंद, मुनफ पटेल सहित तमाम लोगों ने पंत की सलामती की दुआ मांगी है। बता दें कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत के हीरो पंत को टीम इंडिया का भावी कप्तान भी माना जा रहा है। इस हादसे से उनके फैंस भी दुखी हैं और अपने हीरो के लिए दुआ कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...