6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'मां जब चाहे थप्पड़ लगा सकती हैं', 57 साल के सलमान ने...

‘मां जब चाहे थप्पड़ लगा सकती हैं’, 57 साल के सलमान ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान यानी सलमान अब 57 साल के हो चुके हैं. 27 दिसंबर को सलमान ने हर बार की तरह अपना बर्थडे बड़े जोरदार तरीके से सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे को खास बनाने इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स पहुंचे थे और शाहरुख खान ने शाम को खास बनाते हुए, बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सलमान को गले लगाया था.

उम्र सलमान के सामने बस एक नंबर लगती है और आज भी उनका स्वैग पहले जैसा ही दमदार है. इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सलमान का इंडस्ट्री में भले एक खास भौकाल हो, लेकिन अपने दोस्तों और परिवार के लिए वो आज भी वैसे ही हैं जैसे बचपन से रहे हैं. उनके दोस्त आज भी उनसे उसी तरह बात करते हैं जैसे हमेशा से किया करते थे. सुपरस्टार सलमान ने खुद एक नए इंटरव्यू में बताया है कि अभी भी परिवार का उनके साथ बर्ताव पहले जैसा ही है.

आज भी है बचपन के दोस्तों का साथ 
पिंकविला के साथ एक नई बातचीत में सलमान ने बताया कि उनके सभी दोस्त आज भी वही हैं, जो बचपन से उनके साथ हैं. सलमान ने कहा कि उनके ये दोस्त 40-45 सालों से उनके साथ हैं और इसीलिए उन्हें आज भी उसी तरह बात करने का हक है, जैसे वो बचपन में किया करते थे. सलमान ने बताया कि उनके भाई-बहन भी ऐसा ही कर सकते हैं और करते रहे हैं.

मम्मी-पापा को है पिटाई का हक 
कई मौकों पर सलमान के पिता, सलीम खान की बातों से ये इशारा मिलता रहा है कि वो अपने बड़े बेटे को उसी तरह ट्रीट करते हैं, जैसे हमेशा से करते आए हैं. नई बातचीत में सलमान ने कहा कि उनके पिता को आज भी ये पूरा हक है कि वो जब चाहे उनकी पिटाई कर सकते हैं. इतना ही नहीं, तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड के लीडिंग हीरो बने हुए सलमान ने कहा कि उनकी मां आज भी जब चाहे उन्हें थप्पड़ लगा सकती हैं.

सलमान ने इस बातचीत में ये भी कहा कि करियर में 7-8 साल बीत जाने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ था कि हां अब वो पहचान बना चुके हैं, लेकिन अभी आगे के लिए उन्हें बहुत मेहनत करने की जरूरत है. सलमान ने कहा कि उन्हें स्टारडम हमेशा मिला है लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो ऐसे परिवार और देश में पैदा हुए हैं.

सलमान की फिल्मों के बारे में बात करें तो जल्द ही वो शाहरुख खान की कमबैक फिल्म कही जा रही ‘पठान’ में एक महत्वपूर्ण कैमियो करते नजर आएंगे. इसके बाद ईद 2023 पर उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होगी और दिवाली पर वो ‘टाइगर 3’ लेकर आएंगे. सलमान फैन्स के लिए अगला साल बहुत एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि उनके फेवरेट स्टार साल के दो बड़े त्योहारों पर दो बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...